सर्दियां आते ही हमारी स्किन ड्राई होकर फटने लगती है। खासकर ज्यादातर लोग फटी एड़ियों से परेशान रहते हैं। फटी एड़ियां देखने में तो खराब लगती ही है साथ ही ये शर्मिंदगी का भी कारण बनती है। इसकी सही से देखभाल ना की जाए तो इसमें से खून भी निकलने लगते हैं। फटी एड़ियों की वजह से इनमें कपड़े भी फंसते हैं। ऐसे में इन्हें कोमल और मुलायम बनाए रखना बेहद जरूरी है। फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाने के लिए मार्केट में कई तरह के क्रैक क्रीम उपलब्ध है जो स्किन कोमल और मुलायम बनाते हैं।
लेकिन आपको शायद मालूम नहीं कि घर पर ही कुछ नुस्खे अपनाकर आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं।
नारियल तेल
नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो त्वचा को नमी देने का काम करते हैं और स्किन को मुलायम बनाते हैं। नारियल तेल से क्रैक क्रीम बनाने के लिए 4 चम्मच नारियल तेल , 1 चम्मच पैट्रोलियम जैली, 1 विटामिन ई कैप्सूल, 1/2 चम्मच कपूर पाउडर लें। अब नारियल तेल को गर्म कर लें। फिर इसमें पैट्रोलियम जैली मिलाएं। इसके बाद इसमें विटामिन-ई कैप्सूल और कपूर पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे एड़ियों पर अप्लाई करें। इससे पैरों के बीच आई दरारें भर जाएगी।
ओट्स स्क्रब
फटी एड़ियों से छुटरारा पाने के लिए आप घर पर ही ओट्स स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें दूध और ग्लिसरीन मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे एड़ियों पर लगाएं। 10-15 मिनट तक मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से पैर साफ कर लें। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से आपको जल्द फटी एड़ियों से छुटकारा मिल सकेगा।
