लाइफस्टाइल

Skin Tightening Tips: चेहरे की त्‍वचा में कसाव लाने के आसान घरेलू उपाय, कुछ दिनों में दिखने लगेगा जवानी वाला नूर

Skin Tightening Tips: उम्र के साथ त्‍वचा का कसाव कम होने लगता है और यह ढीली पड़ने लगती है। आपकी इस ब्‍यूटी समस्‍या का समाधान कुछ घरेलू उपायों में छिपा है। ये तरीके आम घरों में खूब आजमाए जाते हैं और इनका असर भी अच्‍छा माना जाता है। आप भी जानें इस बारे में।

Image

चेहरे की त्‍वचा में कसाव लाने के आसान घरेलू उपाय

Skin Tightening Tips: उम्र के साथ त्‍वचा अपनी नमी खोने लगती है और इसका नतीजा होता है कि इसकी कसावट कम होती जाती है। त्‍वचा को टाइट और जवान बनाए रखने के लिए कुछ आसान उपाय आजमाए जा सकते हैं। ये वो रेमेडीज हैं जो आम घरों में दादी नानी खूब सुझाती हैं और इनको त्‍वचा पर उम्र का प्रभाव कम करने में कारगर भी माना जाता है। तो जानें ये ब्‍यूटी ट‍िप्‍स।

Home Remedies For Skin Tightening in Hindi

एलोवेरा जेल से

त्‍वचा में कसाव बनाए रखने के लिए एलोवेरा जेल एक अच्‍छी रेमेडी है। एलोवेरा जेल को चेहरे पर 15–20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फ‍िर साफ पानी से चेहरा धोएं। एलोवेरा जेल से त्‍वचा में कसाव लाने में मदद मिलती है।

अंडे की सफेदी

अंडे के सफेद भाग को फेंटकर चेहरे पर लगाने भी त्‍वचा में कसाव आता है। इससे त्‍वचा को जरूरी प्रोटीन मिलता है। इसमें आप नींबू या शहद भी मिलाकर लगा सकते हैं।

शहद और नींबू

त्‍वचा में कसाव लाने के ल‍िए शहद और नींबू का मिश्रण बेहतरीन रहेगा। एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद चेहरा धो दें।

गुलाब जल और चंदन का पैक

त्‍वचा में कसाव लाने और ताजगी देने के लिए ये बेस्‍ट रेमेडी है। चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।

नारियल तेल

ये तेल भी त्‍वचा के लिए अच्‍छा है। रात को सोने से पहले चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से नारियल तेल से मालिश करें। बस ध्‍यान रखें कि ये तेल अच्‍छी क्‍वालिटी का होना चाहिए।

इन बातों के अलावा अपने खानपान पर भी ध्‍यान दें। चेहरे की हल्‍की मसाज भी त्‍वचा में कसाव बनाए रखती है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article