Home Remedies For Bad Breath: मुंह से बदबू आना या सांस की दुर्गंध एक आम समस्या है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। बेशक आपको ये सुनने में आम बात लगे लेकिन कई बार ये शर्मिंदगी का भी कारण बन जाती है। मुंह की दुर्गंध से तकरीबन 60 फीसदी लोग परेशान रहते हैं। मुंह से बदबू आने के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन जो कॉमन है वो है फूड पार्टिकल्स का दांतों और मसूड़ों में चिपकना। इसके अलावा दांतों की सही तरह सफाई नहीं करना, दांतों में कैविटी बनना जिसमें फूड पार्टिकल घुस जाते हैं, नकली दांतों को लगाकर सोना, दांतों का क्राउन सही तरह फिट नहीं होना, मसूड़ों में सूजन, पायरिया या खून आना, जीभ को सही तरह साफ नहीं करना भी मुंह से बदबू आने के कारण होते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग माउथ फ्रेशनर और कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं।
Home Remedies For Bad Breath - मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
नमक और तेल
इसके लिए सरसों के तेल में एक चुटकी नमक मिलाकर मसूड़ों की मसाज करें। इससे मुंह की दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा। साथ ही मसूड़ों को मजबूती भी मिलेगी।
ग्रीन टी
ग्रीन टी के इस्तेमाल से भी आप मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टिरियल गुण होते हैं जो दुर्गंध को दूर करने में सहायक साबित होते हैं।
खूब पानी पिएं
ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से भी मुंह की दुर्गंध से छुटकारा मिल सकता है। पानी पीने से मुंह फ्रेश रहता है जिससे दांतों में फंसे फूड्स बाहर निकल जाते हैं और बदबू नहीं आती है।
अनार की छाल
मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए आप अनार के छिलके को पानी में उबालकर कुल्ला करें।
तुलसी
तुलसी की पत्तियां चबाने से भी मुंह की दुर्गंध से छुटकारा मिल सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह को फ्रेश रखने का काम करते हैं।
लौंग और सौंफ
मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए आप लौंग और सौंफ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लौंग को मुंह में रखकर चबाएं। इसके अलावा सौंफ को भी चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है।
