Home Remedies For Bad Breath: मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। मुंह की बदबू की वजह से कई बार आपको शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता होगा। मुंह की बदबू की वजह से लोग भी आपसे दूर भागते हैं और बात करने से बचते हैं। ऐसे में अगर आप भी मुंह की बदबू की समस्या से परेशान हैं तो इसे दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मुंह की दुर्गंध की समस्या को दूर कर सकते हैं।
क्यो हो सकते हैं सांसों की बदबू के कारण
मुंह से आने वाली बदबू के कई कारण हो सकते हैं। अमुमन अपच की समस्या के कारण मुंह से बदबू आती है। पाचन क्रिया सही नहीं होने की वजह से मुंह से बदबू आती है। इसके अलावा दांतों की सड़न, पायरिया या फिर दांतों और मसूड़ों की किसी बीमारी की वजह से भी मुंह से बदबू आ सकती है।मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू नुस्खे
ग्रीन टी से करें कुल्लामुंह की बदबू दूर करने में ग्रीन टी बहुत कारगर है। एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी सांसों की बदबू को दूर करने में फायदेमंद साबित होता है।
भरपूर पिएं पानी
शरीर में पानी की कमी होने से भी मुंह से बदबू आती है। ऐसे में इस दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी ज़रूर पिएं।
पुदीना
सांस की बदबू दूर करने के लिए पुदीने का इस्तेमाल भी फायदेमंद साबित होता है। मुंह की बदबू दूर करने के लिए आप पुदीने की पत्तियों को चबाएं या फिर इसकी चाय बनाकर कुल्ला करें। जल्द फर्क दिखेगा।
लौंग
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर लौंग सांस की बदबू से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर साबित होता है। इसके लिए आप लौंग को चबाएं।
अनार का छिलका
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए अनार के छिलके का इस्तेमाल भी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए अनार के छिलके को उबालें और उसे छानकर इसके पानी से कुल्ला करें। जल्द ही सांसों की बदबू से छुटकारा मिलेगा।
