लाइफस्टाइल

Holi Snack Recipes: मेहमानों के लिए 10 मिनट में तैयार करें भांग के पनीर पकौड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 09:02 PM IST

Holi Snack Recipes: होली के दिन अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं,‌ जिनमें गुजिया, गुलाब जामुन, समोसे, चिप्स मालपुए इत्यादि सबसे अधिक बनाई जाने वाली डिशेज हैं। अगर आप इस बार होली में कुछ अलग बनाने की सोच रही हैं तो आप भांग से बने पनीर के स्वादिष्ट पकौड़े ट्राई कर सकती हैं।

Image

आप भी बनाएं भांग की पकौड़ी रेसिपी

KEY HIGHLIGHTS
  • बेहद आसानी से बनाएं भांग के पनीर पकौड़े
  • इस होली आप भी ट्राई कर सकते हैं भांग की पकौड़ी रेसिपी
  • ये स्पाइसी और टेस्टी भांग वाले पनीर पकौड़े 10 मिनट में बन जाएंगे

Holi Snack Recipes: होली एक ऐसा पर्व है, जिसमें लोग रंगों और गुलाल के साथ-साथ कई तरह के स्नैक्स और मिठाइयां बनाते हैं। भारत में रंगों का त्योहार होली के मौके पर भांग से बनी चीजों को खूब पसंद किया जाता है क्योंकि यहां भांग को भोलेनाथ का प्रसाद माना जाता है। वहीं कई लोग हर साल इस त्यौहार पर कुछ अलग रेसिपी बनाने की तलाश में रहते हैं। ऐसे में आप भांग से बने पनीर पकौड़े को काफी आसानी से घर पर बनाकर अपने मेहमानों को खिला सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि आप इस रेसिपी को सिर्फ आधे घंटे के अंदर तैयार कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

भांग वाले पनीर के पकौड़ों को बनाने के लिए पनीर- 200 ग्राम, बेसन- एक कप, नमक- स्वादानुसार, दही-दो चम्मच, 5से 6 भांग के पत्तों का पेस्ट, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, रिफाइंड ऑयल और आधे चम्मच गरम मसाले की जरूरत होती है।

रेसिपी बनाने का तरीका

इस रेसिपी को तैयार करने के लिए सबसे पहले पनीर के क्यूब्स काट लें और इसमें थोड़ा सा नमक लगाकर इसे ऐसे ही कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब एक बर्तन में दही, बेसन, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन का पेस्ट, नमक, भांग का पेस्ट और पानी डालकर एक गाढ़ा मिश्रण बना लें। एक पैन या कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें पनीर के कटे हुए टुकड़ों को डालकर डीप फ्राई कर लें और जब यह सुनहरे रंग का हो जाए तो एक प्लेट में निकालकर इन्हें चाय, टोमेटो केचप, ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें।

इस बात का ख्याल रहे कि भांग से बनी चीजों को अधिक खाने से बचें, क्योंकि यह हेल्थ के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता हैं। वहीं अपने बच्चों को इस नाश्ते से दूर रखें। साथ ही आप चाहे तो भांग से बने पनीर के पकौड़े में भांग की पत्तियों का कम इस्तेमाल कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article