लाइफस्टाइल

Holi 2023: होली में केमिकल वाले रंग नहीं, घर पर बनाएं हर्बल बीटरूट कलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 10:06 PM IST

Holi 2023 : होली जल्द ही दस्तक देने वाली है। इस मौके पर अगर आप बेझिझक होकर होली खेलना चाहते हैं तो मार्केट के केमिकलयुक्त कलर को इस्तेमाल करने के बजाय नैचुरल कलर का प्रयोग करें। आज हम आपको इस लेख में चुकंदर से नैचुरल कलर बनाने की विधि बताएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में-

Image

चुकंदर से बनाएं नैचुरल कलर

KEY HIGHLIGHTS
  • चुकंदर से बनाएं गुलाबी रंग
  • चुकंदर से बनाएं होली खेलने के लिए लाल रंग
  • चुकंदर से घर पर बनाएं पानी वाला रंग


Holi 2023 : होली रंगों से भरा एक खूबसूरत त्यौहार है। इस मौके पर हर व्यक्ति अपनी कड़वाहटों को भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। साथ ही ढेर सारी मिठाईयां भी बनाई जाती है। लेकिन कुछ लोग इस खास अवसर पर रंगों का इस्तेमाल करने से डरते हैं। क्योंकि आज के समय में मार्केट में मिलने वाले अधिकतर रंगों में केमिकल होने की संभावना होती है, ऐसे में इन रंगों से स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। अगर आप भी इस डर से होली खेलने से परहेज करते हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में घर पर नैचुरल तरीकों से होली के रंग बनाने की विधि बताएंगे। इससे आपकी स्किन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।

जी हां, आज हम आपको एक साथ इंग्रीडिएंट से होली का खूबसूरत रंग बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। यह इंग्रीडिएंट चुकंदर है, जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा जबरदस्त होता है। इससे आप नैचुरल तरीके से लाल रंग तैयार कर सकते हैं, जिससे स्किन को नुकसान नहीं बल्कि कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं चुकंदर से नैचुरल कलर बनाने की क्या है विधि?

चुकंदर से बनाएं होमेमड कलर -

चुकंदर से होममेड कलर बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं आसान से विधि-

पाउडर वाला लाल या गुलाबी रंग बनाने की विधि

चुकंदर से अगर आप पाउडर वाला रंग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें। इसके बाद इसे एक कद्दूकस की मदद से कद्दूकस कर लें। अब इसे एक प्लेट में फैलाकर माइक्रोवेव में सुखाएं। अगर आपको पास माइक्रोवेव नही है, तो 1 से 2 दिनों तक इसे धूप में सुखा लें। अब इस पाउडर को ग्राइंडर में पीस लें। लीजिए आपका लाल रंग तैयार है।

अगर आप इसे गुलाबी रंग बनाना चाहते हैं तो इसमें 2 से 3 चम्मच चावल का आटा मिक्स कर लें। इससे गुलाबी रंग बन जाएगा। इसके बाद आप इस रंग से अपनी होली बेझिझक होकर सेलेब्रेट कर सकते हैं।

पानी वाला लाल रंग बनाने की विधि

चुकंदर से अगर आप पानी वाला लाल रंग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले चुकंदर को ग्राइंडर में पीसकर इसका रस निकाल लें। अब इस रस को अच्छी तरह से उबालें। जब रस का रंग काफी गाढ़ा हो जाए, तो इसे गैस से उतार लें। लीजिए चुकंदर से लाल और गुलाबी रंग तैयार है।

पानी में इसे मिक्स करने के लिए इस बात का ध्यान दें कि अगर आपको लाल रंग चाहिए तो इसकी मात्रा को थोड़ी अधिक करनी पड़ेगी। वहीं, अगर आपको गुलाबी रंग चाहिए तो इस रस की मात्रा को कम करनी पड़ेगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article