International Human Solidarity Day 2022: मानव के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए विश्व भर में हर साल 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International Human Solidarity Day) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने विविधता में एकता और मानव अधिकार के महत्व को समझाने के लिए 22 दिसंबर 2005 को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से हर साल 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस मनाया जाता है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर, 2002 को संकल्प 57/265 द्वारा विश्व एकजुटता कोष की स्थापना की थी। इसे फरवरी 2003 में ट्रस्ट फंड के रूप में स्थापित किया गया। इस कोष का मुख्य उद्देश्य विकासशील देशों में मानव और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है।
इन quotes से दें बधाई
एकजुटता इस सिद्धांत पर आधारित है
कि हम एक-दूसरे की रक्षा के लिए
खुद को जोखिम में डालने के लिए तैयार हैं।
– स्टारहॉक
एकजुटता दान का कार्य नहीं है, बल्कि एक ही उद्देश्य के लिए
लड़ने वाली ताकतों के बीच, पारस्परिक सहायता है।
– समोरा मैकेलो
अब तो मजहब कोई ऐसा भी चलाया जाए
जिस में इंसान को इंसान बनाया जाए।
– गोपालदास नीरज
नैतिकता के विकास में पहला कदम
अन्य मनुष्यों के साथ एकजुटता की भावना है।
– अल्बर्ट श्विट्जर
विविधता में हमारी एकता का, जश्न मनाने का दिन है,
एकजुटता के महत्व के बारे में, जागरूकता बढ़ाने का दिन है।
सतत विकास की गति और, वैश्विक भाईचारे को बढ़ाएं।
कोई इंसान भूखा ना रह जाएं
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए वैश्विक एकता
और भाईचारे की भावना का होना अति आवश्यक है…
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता को बढ़ाना है,
गरीबी, बीमारी और अशिक्षा को पूरे विश्व से मिटाना है…
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
एकजुटता की भावना आर्थिक, सामजिक,
सांस्कृतिक और मानीवय चरित्र से सम्बंधित
समस्याओं को हल करने में मदत करती है।
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
चलो विश्व में विकास की गति और वैश्विक भाईचारे को बढ़ाएँ,
कोई ना भूखा सोये, आओ अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस पर यही नियम अपनाएं…
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
मानवाधिकार दिवस 2022 थीम
अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस हर साल पूरी दुनिया में 20 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन की थीम विकासशील देशों में सांस्कृतिक समानता, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने पर केंद्रित है जो मानव और सामाजिक विकास की तरफ निर्देशित है। इस दिवस की यह थीम हर साल एक ही रहती है। अभी तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
