Hindu Baby girl names meaning Goddess Durga: अक्सर कहा जाता है कि बच्चों के भविष्य और आचार-विचार पर उनके नामों का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर आपके घर भी नन्ही बिटिया का जन्म हुआ है, और उसके लिए कोई बेहतरीन मतलब वाला नाम तलाश रहे हैं। तो नवरात्रि वाले इस शानदार अवसर पर बेबी गर्ल के लिए मां दुर्गा के नामों से बेहतर क्या ही हो सकता है। बेशक ही मां दुर्गा का आशीर्वाद आपकी बिटिया पर बना रहा तो उसका जीवन धन, धान्य, खुशियों से भरा रहेगा। यहां देखें हिंदू लड़कियों के लिए माता रानी के लेटेस्ट यूनिक और बहुत ही प्यारे प्रभावी मतलब वाले बेबी नेम्स।
Baby Names meaning Durga for girls
वामिका
विराट और अनुष्का की बिटिया वामिका जैसे आप भी अपनी बेटी का नाम वामिका रख सकते हैं। वामिका का अर्थ माता दुर्गा ही होता है, जो आपकी क्यूट सी बेबी गर्ल की जिंदगी में खुशियां घोलने के लिए भी बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है।
ऐशानी
प्यारी बिटिया के लिए कोई बहुत ही प्रभावी नाम तलाश रहे हैं, तो नए अंदाज वाला ऐशानी एकदम बढ़िया रहेगा। ऐशानी का अर्थ ताकत और हिम्मत भी होता है। मां दुर्गा को भी ऐशानी के नाम से जाना जाता है, आपकी बेटी के लिए भी ये नाम अच्छा रहेगा।
आद्या
हिंदू पौराणिक कथाओं की माने तो मां दुर्गा को भी आद्या नाम से जाना जाता है। दुर्गा मैया को उस ताकत के रूप में भी संबोधित किया जाता है, जिसने पूरे संसार की सरंचना की ऐसी ही प्रभावशाली और गुणी बेटी के लिए आद्या नाम काफी अच्छा रहेगा।
आर्या
बेटी के लिए आर्या नाम भी काफी यूनिक, मॉडर्न और प्यारा है माता रानी को आर्या के साथ साथ आद्रिजा नाम से भी जाना जाता है। अगर बेबी का नाम अ अक्षर से रखना है, तो फिर ये नाम उसकी कुंडली पर खूब अच्छा असर दिखाएंगे।
गौरी
गौरी मैया का नाम बिटिया को देंगे, तो भविष्य में उसका उन्नति प्रगति और बड़ा नाम करना तय ही है। गौरी का अर्थ निष्पक्ष भी होता है, नवरात्रों में जन्मी बेटी के लिए ये नाम चुना जा सकता है।
साधिका
साधिका का अर्थ होता है प्राप्त करने वाला, तो बेटी के लिए थोड़ा यूनिक सा नाम खोज रहे हैं। तो फिर माता दुर्गा का नाम साधिका बहुत ही प्यारा रहेगा।
ईशा
माता दुर्गा सी बेटी को ईशा या ईशी नाम भी दिया जा सकता है। अगर आप बेटी का घर का भी नाम रखना चाहते हैं, तो फिर ईशी अच्छा ऑप्शन है, ये काफी क्यूट भी रहेगा और बच्ची को पसंद भी खूब आएगा।
ईसी के साथ साथ आप बेबी गर्ल के लिए अनीका, वाराही, कमाक्षी, नीयति, यति, त्रिनेत्र, अनन्ता, चित्रा, अभव्या, अमेय आदि जैसे नामों को भी चुन सकते हैं। बिटिया के लिए नवरात्रों में ऐसा नामकरण बहुत ही मंगलमय साबिता होगा।
