लाइफस्टाइल

उम्र से पहले ही सफेद होने लग गए हैं बाल, तो मेहंदी के साथ करें इन चीजों का इस्तेमाल, हफ्ते भर में काले हो जाएं बाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 2, 2023, 04:31 PM IST

बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन अगर एक उम्र से पहले बाल सफेद होने लग गए हैं तो ये चिंता का विषय है। आज कल कम उम्र में भी बाल सफेद होने लग गए हैं। इसकी असल वजह है खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान।

Image

सफेद बालों से छुटकारा दिलाए मेहंदी (Source:istock)

Hair care tips: बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन अगर एक उम्र से पहले बाल सफेद होने लग गए हैं तो ये चिंता का विषय है। आज कल कम उम्र में भी बाल सफेद होने लग गए हैं। इसकी असल वजह है खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान। आज कल हर कोई मसालेदार भोजन का सेवन करता है जिससे पेट में गर्मी होती है और इसी कारण से बाल सफेद होने लगते हैं। बालों को काला करने के लिए कई लोग बालों को रंगते हैं तो कई लोग मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मेंहदी सफेद बालों को काला करने में काफी कारगर है। लेकिन सिर्फ मेहंदी के इस्तेमाल से बालों को काला नहीं बनाया जा सकता है। मेहंदी में चाय पत्ती का पानी और कॉफी का पानी या आंवला पाउडर मिलाकर लगाने से बाल काले होते हैं।

इस मिश्रण का इस्तेमाल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताएंगे। इसके लिए सबसे पहले बालों को साफ और अच्छे पानी से धो लें। हेयर वॉश के लिए माइल्ड शैंपू का ही इस्तेमाल करें। इसके बाद बालों पर मेहंदी के इस मिश्रण को लगाएं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से हमेशा के लिए सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। मेहंदी के इस मिश्रण का इस्तेमाल कर बालों को ना सिर्फ काला बल्कि घना भी बनाया जा सकता है। इसके साथ ही इस नुस्खे के इस्तेमाल से आप हेयर फॉल की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है।

इसलिए अगर आप सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो ये नुस्खा आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। मेहंदी के इस्तेमाल के एक या दो दिन बाद ही बालों पर शैंपू का इस्तेमाल करें। आजकल बाजार में कई तरह के केमिकल बेस्ट शैंपू उपलब्ध हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट इसकी जगह ऑर्गेनिक शैंपू ही इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। बालों की नमी बनाए रखने के लिए आपको अपने बालों को हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार ही शैम्पू करना है। अगर आप अपने बालों को कई बार शैंपू से धोते हैं तो निश्चित तौर पर बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने की संभावना रहती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article