Hema Malini Skincare Secret (हेमा मालिनी स्किनकेयर सीक्रेट): नहाने के लिए तो सालों से लगभग हर कोई साबुन का इस्तेमाल करता आया है। हालांकि कहा जाता है कि, साबुन का इस्तेमाल त्वचा के लिए खराब हो सकता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों दिवंगत सोशल एक्टिविस्ट राजीव दीक्षित के नाम से चल रहे यूट्यूब चैनल की एक वायरल वीडियो में भी बताया गया है। जिसका खास जुड़ाव बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से बताया जा रहा है।

Hema Malini Beauty Tips
बेशक ही 76 की उम्र में भी हेमा मालिनी जी की त्वचा की चमक का जवाब नहीं है। उनकी ग्लोइंग स्किन कई जवां एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। और इसके पीछे का सीक्रेट उनके नहाने के तरीके को बताया जा रहा है। देखें आखिर क्या है इसके पीछे की सच्चाई, क्यों साबुन से नहाना गलत हो सकता है।
साबुन से नहाना
सालों से ही हर घर में साबुन का इस्तेमाल करके नहाया जा रहा है। मार्केट में कई तरह की खुशबू, गुणों वाले साबुन मौजूद हैं। हालांकि आपने भी कई बार सुना होगा कि, कैसे साबुन का इस्तेमाल त्वचा के लिए खराब हो सकता है। नहाने के लिए अगर साबुन का बहुत ही ज्यादा रगड़-रगड़कर उपयोग किया जाए, तो उससे त्वता रूखी और बेजान हो सकती है।

Soap Bath Side Effects
साबुन में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा की नेचुरल शाइन और ऑयल को खत्म कर देते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा का पीएच भी बिगड़ जाता है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि, नहाते वक्त साबुन का इस्तेमाल कम से कम या नहीं करना चाहिए।
हेमा जी कैसे नहाती हैं
राजीव दीक्षित ने हेमा जी से पूछा था कि, वे नहाने के लिए किस साबुन का इस्तेमाल करती हैं। जिसपर एक्ट्रेस ने बताया था कि, वे नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल नहीं करती हैं। हेमा जी अपनी स्किन की चमक बरकरार रखने के लिए देसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इन देसी हैक्स में नहाने के लिए वे घर के बेसन के साथ मलाई मिलाकर लगाती हैं। इन दोनों ही चीजों से नहाने के कई फायदे हैं।

Hema Malini With Daughter Esha Deol
हेमा जी के देसी नुस्खें
इसी के साथ साथ हेमा मालिनी कई और देसी घरेलू नुस्खों को फॉलो करती हैं। ईशा देओल ने बताया था कि, बचपन से उनकी मम्मी हेमा जी टैन रिमूव करने के लिए घर पर चना पेस्ट बनाकर यूज करती थीं। चना पेस्ट बहुत ही अच्छा स्क्रब होता है। इसमें आप कई और चीजें मिलाकर इसको यूज कर सकते हैं।
हल्दी, मलाई, चना के साथ साथ हेमा जी के ब्यूटी सीक्रेट में नींबू और ग्लिसरीन भी शामिल है। जिसे वे शूटिंग से आने के बाद अपने हाथों पर मलती हैं। टैन रिमूव करने के लिए तो त्वचा को सॉफ्ट रखने के लिए आप भी ये वाली चीजें यूज कर सकते हैं।
इसी के साथ साथ हेमा जी अपनी स्किन पर देसी चीजों से बने फेस मास्क लगाना भी पसंद करती हैं। अच्छी स्किन चाहिए तो कोशिश करें कि, आप भी जितना हो सके उतना घर की चीजों का उपयोग करें। और केमिकल वाली चीजों से दूरी बनाएं रखें।
