गर्लफ्रेंड से सॉरी कैसे बोलें (How do I say sorry to my girlfriend after hurting her): किसी भी रिश्ते में गलतफहमियां, बहस या अनजाने में हुई गलतियां हो सकती हैं। लेकिन रिश्ते की मजबूती इस बात से तय होती है कि आप अपनी भूल को कितनी ईमानदारी से मानते हैं। जब आप किसी के साथ मोहब्बत में होते हैं तो गलतियां और गलफहमियां आम होती हैं। ऐसे में आपसे आपकी गर्लफ्रेंड का नाराज होना भी लाजमी है। लेकिन आपकी असली जीत अपनी महबूबा से माफी मांग लेने में ही है।
माफी मांगते समय बहाने बनाने या अपनी सफाई देने से बचना चाहिए। माफी में विनम्रता और आत्मस्वीकृति होती है। साथ ही यह भरोसा भी दिलाना जरूरी है कि आप आगे से वही गलती नहीं दोहराएंगे। अगर आप अपने गर्लफ्रेंड को सॉरी बोलना चाहते हैं हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें सॉरी कोट्स, मैसेजेस, स्टेटस और शायरी हिंदी में:
Sorry Quotes In Hindi, Sorry Messages In Hindi, Sorry Status In Hindi
1. हुई है हमसे मोहब्बत में खता
तो हमें माफ कर दो
चाहे हमें मारो पर
अपना दिल साफ कर दो।
2. एक माफी है, जो मुझे तुमसे चाहिए
तुम्हारा दिल तो पहले से मेरे पास पड़ा है !
I Am Sorry Babu
3. रूठने का हक है तुझे, पर वजह बताया कर
खफा होना गलत नहीं, तू खता बताया कर !
4. छोटी छोटी बातों पर नाराज मत हुआ करो
अगर गलती हो जाए तो माफ कर दिया करो !
5. अपने अतीत को एक चिट्ठी लिखना चाहता हूं,
की गई गलतियों लिए मैं माफी लिखना चाहता हूं !
सॉरी जानेमन
6. गलती से कोई गलती हो जाए तो Sorry
आने में थोड़ी देर हो जाए तो Sorry
वैसे तो दिल से नहीं निकाल पाएंगे तुम्हें
पर हमारी धड़कनें रुक जाए तो Sorry !
7. मेरी हर खुशी तेरी है और
तेरा हर गम मेरा
माफ कर देना जाना
दिल न तोड़ेंगे दोबारा तेरा !
Sorry and Love You Jaan
8. दिल से तेरी याद को जुदा तो नहीं किया
रखा जो तुझे याद कुछ बुरा तो नहीं किया
हमसे तू नाराज है किस लिए बता जरा
हमने कभी तुझे खफा तो नहीं किया !
I Love You Dear
9. ऐसी भी क्या नाराजगी,
ऐसी भी क्या बेरुखी,
अब माफ भी कर दो, हो गई हमसे गलती!
I Am Sorry
10. दिल में ना रखो कोई गिल-शिकवा,
कर दो हमको माफ, कहते हैं I am Sorry
11. नाराज क्यों होते हो, किस बात पे हो रूठे
अच्छा चलो ये माना तुम सच्चे हम झूठे !
12. सच्चा प्यार वही होता है
जो अपनी गलती ना होने पर भी
अपना रिश्ता बचाने के लिए
sorry बोल देता है !
आई लव यू बेबी
13. वो गुस्से में दूर से ही निहारा करते हैं
क्या बात है जाने क्यूं इतने खफा लगते हैं
कोई खता हुई हमसे तो बख्श दीजिए
हम तो हर वक्त आपको याद किया करते हैं !
I am Sorry Dear
14. सितम सारे हमारे, छांट लिया करो
नाराजगी से अच्छा, तुम डांट लिया करो !
आई एम सॉरी डियर
