लाइफस्टाइल

Hariyali Teej Rangoli Design: घर के आंगन को सजाएं इन लेटेस्ट रंगोली डिजाइनों से, दिखेगा सावन वाला खूबसूरत रंग

हरियाली तीज पर पूजा और सजावट के साथ घर के आंगन में रंगोली बनाना भी खास माना जाता है। इस बार पारंपरिक फूल-पत्तियों से लेकर मॉडर्न मिनिमल पैटर्न तक, इन आसान रंगोली आइडियाज से घर को नया लुक दें।

Image

Hariyali Teej Rangoli Design Photo

Hariyali Teej Rangoli Design: हरियाली तीज आते ही घर में सावन की रौनक अलग ही नजर आने लगती है। हरी चूड़ियां, मेहंदी, साड़ी, झूले और पकवानों के बीच अगर आंगन या दरवाजे पर एक खूबसूरत रंगोली बन जाए, तो त्योहार का माहौल और भी खास हो जाता है। लेकिन हर किसी के पास घंटों बैठकर बड़ी और मुश्किल रंगोली बनाने का समय नहीं होता। ऐसे में इस बार आप ऐसी डिजाइन चुन सकती हैं जो देखने में सुंदर हो, लेकिन बनाने में ज्यादा मेहनत भी न लगे।

हरियाली तीज की थीम पर हरे रंग के साथ गुलाबी, पीला, लाल और सफेद रंग बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप चाहें तो फूल-पत्तियों वाली पारंपरिक डिजाइन बनाएं या फिर छोटे आकार की मॉडर्न रंगोली से दरवाजे को सजाएं। खास बात यह है कि रंगोली को सिर्फ सजावट तक सीमित रखने के बजाय इसमें सावन, मेहंदी, झूला और प्रकृति से जुड़े छोटे मोटिफ भी शामिल किए जा सकते हैं।

Rangoli Design Latest Hariyali Teej

हरियाली तीज के लिए फूलों से प्रेरित रंगोली सबसे आसान और खूबसूरत विकल्प है। बीच में बड़ा फूल बनाएं और उसके चारों तरफ पत्तियों का पैटर्न तैयार करें। हरा, पीला और गुलाबी रंग मिलाने से डिजाइन में फ्रेशनेस आएगी। अगर आप चाहें तो असली फूलों की पंखुड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे रंगोली में नेचुरल और खूबसूरत टच आएगा।

हरियाली तीज के शुभ अवसर भगवान शिव के नाम की रंगोली का डिजाइन भी बहुत ही सुंदर लगेगा। साथ ही साथ सुहागिन तीज पर मंगलसूत्र, कुमकुम और पान के पत्ते से सजी रंगोली भी बनाई जा सकती है।

Hariyali Teej Rangoli Design Photo

हरियाली तीज और झूले का कनेक्शन काफी खास है। क्यों न इसी थीम को रंगोली में उतारा जाए? रंगोली के बीच में छोटा-सा झूला बनाएं और उसके आसपास बेल, फूल और पत्तियां बनाएं। यह डिजाइन खासकर प्रवेश द्वार या पूजा की जगह के पास काफी अच्छी लगेगी।

बड़ी रंगोली बनाने की जगह इस बार छोटा और साफ-सुथरा डिजाइन भी चुना जा सकता है। दरवाजे के दोनों तरफ छोटी-छोटी रंगोली बनाएं और बीच में दीया रख दें। यह आइडिया उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें ज्यादा तामझाम पसंद नहीं है, लेकिन त्योहार की सजावट में कुछ खास जोड़ना चाहते हैं।

रंगोली के चारों तरफ छोटे दीये रख दें। इससे साधारण डिजाइन भी तुरंत फेस्टिव नजर आने लगेगी। खासकर शाम के समय जलते हुए दीयों के साथ रंगोली का लुक और ज्यादा सुंदर दिखाई देगा। हरियाली तीज की रंगोली को बिल्कुल परफेक्ट बनाने के चक्कर में न पड़ें। आप अपनी पसंद के फूल, बेल, पत्तियां या छोटे झूले के डिजाइन जोड़ सकती हैं। बच्चों को भी रंग भरने में शामिल किया जा सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article