लाइफस्टाइल

Happy World Environment Day 2024 Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस अपनों के बीच फैलाएं जागरूकता, भेजें ये संदेश, स्लोगन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 5, 2024, 06:02 AM IST

Happy World Environment Day 2024 Wishes: 5 जून को दुनियाभर में ‘विश्‍व पर्यावरण दिवस’जाना है। इस मौके पर पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जाती है। ऐसे में अगर आप भी अपनों के बीच जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं तो ये संदेश और स्लोगन शेयर कर सकते हैं।

Image

World Environment Day 2024 Wishes

Happy World Environment Day 2024 Wishes: दुनियाभर में हर साल 5 जून को ‘विश्‍व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। इस खास मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक किया जाता है। बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 5 जून 1972 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई थी। विश्व पर्यावरण के पहले सम्मेलन में ओनली वन अर्थ का ही नारा लगाया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए लोग एक दूसरे को स्लोगन और विशेज भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो ये संदेश और स्लोगन शेयर कर सकते हैं।

विश्‍व पर्यावरण दिवस पर भेजें शुभकामना संदेश - Happy World Environment Day 2024 Wishes

1. मां की ममता, पेड़ का दान,

दोनों करते हैं जन-जन का कल्याण,

स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा,

जीवन जीने की है अनमोल दवा।

पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।

2. धरती को एक हरा भरा जहां बनाएं,

जहां हर प्राणी चैन और सुकून से जिएं,

पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।

3. चलो आज इस जमीं को, जन्नत बनाते हैं,

रोज न सही, आज ही दो पौधे लगाते हैं।

पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।

4. हरियाली से भरी दुनिया,

पेड़ पौधों की दुनिया,

स्वच्छ हवा-जल की दुनिया,

फूलों और बगीचों से सजी प्‍यारी सी दुनिया,

क्या आप भी चाहते है ऐसी सुरक्षित दुनिया।

पेड़ लगाएं, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

5. अपने चारों तरफ आज कुछ पेड़ लगाएं,

पॉलिथीन की बजाय थैलों का इस्‍तेमाल करें।

इस प्रण के साथ विश्व पर्यावरण दिवस बनाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

6. पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ,

इसमें ही सबकी समझदारी है,

मानव जीवन खतरे में है,

चलो, पर्यावरण सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लें।

विश्व पर्यावरण दिवस की ढेरों बधाई।

7. धरती, नदियां, तालाब ये प्यारे,

सब के सब हैं साथी हमारे,

इनको संरक्षित रखना हमारा काम,

इनको सुरक्षा देना हमारा अधिकार,

यही है कर्तव्य हमारा,

पेड़ बचाए जीवन सारा।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।

8. जब चारों तरफ हरियाली छाती है

तब इन्सान के जीवन में

खुशियां आती हैं।

पर्यावरण दिवस की बधाई !

9. अगर प्रदूषण जो इतना फैलाएंगे

तो आपदाओं से कैसे बच पाएंगे

कुछ नहीं होगा केवल दिवस मनाने से

पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से !

Happy Environment Day 2024 !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article