लाइफस्टाइल

Happy Women's Day 2024 Quotes For Wife: अपनी पत्नी का जीतना है दिल तो वीमेंस डे पर भेजें ये शानदार शायरी और कोट्स, रिश्ते में घुलेगी मिठास

Happy Women's Day 2024 Quotes For Wife: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस साल भी यह दिन कल सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में अपनी पत्नी को महिला दिवस की बधाई देने के लिए भेजें ये कोट्स।

Image

Womens Day Quotes For Wife

Happy Women's Day 2024 Quotes For Wife: भारतीय संस्कृति में महिलाओं का बहुत सम्मान किया जाता है। चाहे वो पत्नी हो, मां हो, बहन हो, भाभी हो या फिर कोई भी महिला हो। महिलाओं को कद समाज में काफी बड़ा है। किसी भी रिश्ते में सम्मान बेहद जरूरी होता है। चाहे वो रिश्ता भाई-बहन का हो, मां-बेटे का हो या फिर पति-पत्नी का। हर रिश्तों में सबसे खास पति-पत्नी का रिश्ता होता है। महिलाएं अपने पति से सिर्फ सम्मान की ख्वाहिश रखती हैं। महिलाओं को सम्मान और समाज में बराबरी का हक दिलाने के लिए हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और साथ ही महिलाओं के बलिदानों को नमन किया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनी दोस्त, पत्नी, मां, भाभी, बहन हर किसी को बधाईयां देते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी को महिला दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो ये कोट्स, शायरी, फोटोज, वीडियोज, GIF, HD Wallpaper भेज सकते हैं।

Women's Day Quotes For Wife

मेरी दिल की धड़कन तुझसे है,

मेरे सांसों की तड़पन तुझसे है,

मुझे खुद पता नहीं मेरा मुझमें क्या है,

मेरी हर चीज तुझसे है।

Happy Womens Day !

Women's Day 2024

Women's Day 2024

तू प्यार है,

तू ही अहसास है,

जिससे चलती है जिंदगी,

तू वो मेरी सांस है।

Happy Womens Day !

हो सकता है कि मैं

ऐसा कभी न कहूं लेकिन

मैं आपको हर जगह खोजता हूं

जब मैं खुद को अकेला पाता हूं

Happy Women's Day 2024

Womens Day Shayari For Wife

Womens Day Shayari For Wife

हज़ारो फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए

हज़ारो दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,

हज़ारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए

पर एक “स्त्री” अकेली ही काफी है...

घर को स्वर्ग बनाने के लिए

महिला दिवस की हार्दिक बधाई...

सबका ध्यान रखती हो

सबका दर्द बांटती हो,

ईंटों के मकान को घर बनाती हो

मैंने तुम जितना मजबूत किसी को नहीं देखा...

Happy Women's Day Wifey

Womens Day Hindi wishes for Wife

Womens Day Hindi wishes for Wife

बिना किसी स्वार्थ के

आप पर प्यार लुटाती है

वो नारी ही है जो आप पर

दिल से अपना हक जताती है

महिला दिवस की शुभकामनाएं

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article