लाइफस्टाइल

Happy Weekend Wishes: आज से हुई वीकेंड की शुरुआत, अपनों को खास अंदाज में दें शुभकामनाएं

Happy Weekend Wishes In Hindi: आज वीकेंड का पहला दिन यानी शनिवार है। पूरे हफ्ते ही थकान के बाद लोग आज अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। सबसे पहले तो शुभकामना देकर वीकेंड की शुरुआत की जाती है। अगर आप भी किसी अपने को हैप्पी वीकेंड विश करना चाहते हैं तो यहां से शुभकामना संदेश देख सकते हैं।

Image

Happy Weekend Wishes In Hindi

Happy Weekend Wishes In Hindi: वीकेंड की शुरुआत हर किसी के लिए मस्तमौला तरीके से होती है। पूरे हफ्ते की भागदौड़ और काम की थकान के बाद वीकेंड पर लोग देर से सोकर उठते हैं। साथ ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं, घूमने जाते हैं या अपने शौक पूरे करते हैं। कुछ लोग इस समय का उपयोग आराम करने, फिल्में देखने या किताबें पढ़ने में करते हैं। वीकेंड पर खुद को आनेवाले नए हफ्ते के लिए भी तैयार करते हैं ताकि इसकी शुरुआत भी हम ताजगी के साथ कर सकें। अगर आपको अपना और अपनों का वीकेंड खास बनाना है तो आप यहां से हैप्पी वीकेंड विशेष देख सकते हैं।

Weekend Special Hindi Shayari -

1) कामयाबी के हर शिखर पर आपका नाम हो,

आपके हर कदम पर दुनिया का सलाम हो,

आप जिंदगी की हर परीक्षा में हों सफल,

कभी परेशानी का घर पर न कोई काम हो।

Happy Weekend

2) भीगे मौसम की खुशबु हवाओं में हो,

आपका एहसास इन फिजाओं में हो,,

सदा रहे आपके होंठो पर मुस्कुराहट,

काश, इतना असर मेरी दुआओं में हो।

Happy Weekend

3) एक पल पूरे दिन को बदल सकता है,

एक दिन पूरे जीवन को बदल सकता है,

और एक जीवन पूरी दुनिया को बदल सकता है।

Happy Weekend

Happy Weekend Messages In Hindi-

4) खुदा हर बुरी नजर से बचाए आपको,

चांद सितारों से ज्यादा सजाए आपको,

दुख क्या होता है ये कभी पता न चले,

खुदा जिंदगी में इतना हँसाए आपको।

Happy Weekend

5) तमन्नाओ से भरी हो जिंदगी,

ख्वाहिशों से भरा हो हर पल,

दामन भी छोटा लगने लगे,

इतनी खुशियां दे आने वाला पल।

Happy Weekend

6) श्रद्धा से ज्ञान, विनम्रता से मान,

और योग्यता से स्थान मिलता है,

जिन लोगों के पास ये तीनों होते हैं,

उन्हें हर जगह मान-सम्मान मिलता है।

Happy Weekend

7) लोग गलतियां करके इतना दुखी नहीं होते हैं,

जितना गलतियों के बारे में सोचकर दुखी होते हैं।

Happy Weekend

Weekend Ki Shubhkamnaye Sandesh-

8) जिंदगी केवल Sunday को ही खुलकर ना जाये,

अपितु हर दिन और हर क्षण खुलकर जिए।

Happy Weekend

9) मुस्कुराने के मकसद न ढूंढो,

वरना जिंदगी यूं ही कट जाएगी,

कभी बेवजह भी मुस्कुरा कर देखो,

आपके साथ साथ जिंदगी भी मुस्कुराएगी।

Happy Weekend

10) फूलों की वादियों में हो बसेरा आपका,

सितारों के आंगन में हो घर आपका,

दुआ है एक दोस्त की एक दोस्त को,

कि तुझसे भी खूबसूरत हो मुकद्दर आपका।

Happy Weekend

हैप्पी वीकेंड दोस्तों। आप यहां दिए विशेष को अपने स्टेटस पर भी शेयर कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article