लाइफस्टाइल

Funny Sunday jokes: रविवार का दिन चिप्स के पैकेट की तरह होता है... इन जोक्स के साथ करें दिन की शुरुआत, संडे बनेगा फन डे

Sunday Jokes In Hindi (हिन्दी के मजेदार चुटकुले सनडे जोक्स): सनडे यानी फन डे। इस दिन की शुरुआत ही खाना-पीना और मौज मस्ती के साथ होती है। अगर आप भी अपने रविवार को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो यहां दिए फनी जोक्स और चुटकुले पढ़े और अपने यार-दोस्तों संग जरूर शेयर करें।

Image

sunday jokes funny in hindi

Sunday Jokes Hindi Funny Jokes, Images (सनडे फनी जोक्स): आज रविवार है यानी आलस और मौज मस्ती का दिन। सनडे का तो हर किसी को इंतजार रहता है। इस दिन घरों में लजीज पकवान बनते हैं तो बच्चे खेलने में व्यस्त हो जाते हैं। वहीं, माता-पिता को भी अपने दोस्त-यार से गप्पे लड़ाने का थोड़ा मौका मिल जाता है। अगर इस खूबसूरत दिन की शुरुआत ही फनी जोक्स के साथ हो तो पूरा दिन हंसते-खिलखिलाते ही गुजरने वाला है। बस इसी सोच के साथ हम यहां रविवार स्पेशल फनी जोक्स और मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें आप खुद भी पढ़ें और अपने अजीज यार संग भी शेयर कर उनका दिन खास बनाएं।

Happy Sunday Jokes To Share On Whatsapp

1) एक आदमी अपने घर पर टीवी देख रहा था,

तभी वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा... नहीं-नहीं घोड़े से मत उतरना, यह चाल है नहीं भाई नहीं!!

पत्नी: अरे टीवी में ऐसा क्या देख रहे हो?

पति: कुछ नहीं बस हमारी शादी की डीवीडी लगाई है!

2) पिंटू: सनडे का दिन है ना बिल्कुल इस Lays के पैकेट की तरह ही होता है..

चिंटू: हैं.. क्या मतलब

पिंटू: देख न साला शुरू होते ही खत्म हो गया है..

3) पप्पू – यार परसों मेरा दोस्त कुएं में गिर गया था,

बहुत चोट लगी, बेचारा बहुत चिल्ला रहा था…

गप्पू- अच्छा, अब कैसा है वो…?

पप्पू – भगवान की कृपा से अब ठीक है,

कल से कुएं से आवाज नहीं आई…!!!

पप्पू की बात सुनकर गप्पू अभी तक हैरान है।

Good Morning Funny Chutkule In Hindi

4) BF: मुझे तुम्हें एक बात बतानी थी, कल जब तुम घर पर नहीं थी तब मैं तुम्हारे घर गया था.. और अब मुझे लगता है हमारी शादी नहीं हो सकती..

GF: क्यों पापा से मिले थे क्या???

BF: नहीं यार तुम्हारी छोटी बहन से मिल लिया था..

5) पत्नी- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किस से बात कर रहे हो?

पति- बहन है!

पत्नी- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किस लिए?

पति- तेरी है इसलिए!

फिर बीवी ने कुछ ऐसा किया जिसके कारण चार दिन तक पति की आवाज सुनाई नहीं दी।

6) डॉक्टर : इंजेक्शन लिखा था, वो लाएं नहीं?

मरीज : हां वो आज रविवार हैं ना सुई नहीं खरीदते, भगवान नाराज हो जाएंगे

डॉक्टर : खरीद लो इंजेक्शन नहीं तो यमराज नाराज हो जाएंगे..

Sunday Funday Hindi Jokes

7) गोलू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।

मोलू- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।

गोलू- क्यों?

मोलू- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।

8) जज साहब - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?

पत्नी - मेरा चश्मा कहां है संगीता?

जज - तो इसमें मारने वाली क्या बात थी?

पत्नी - मेरा नाम रंजना है!

पूरा कोर्ट खामोश हो गया...

9) अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में बॉयफ्रेंड आया था..

दुल्हन के पिता : आप कौन हैं?

एक्स बॉयफ्रेंड : जी मैं वो हूं जो सेमी फाइनल से बाहर हो गया था, तो अब बस फाइनल देखने आया हूं..

10) एक बार पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये...

अकबर- कौन हो तुम??

पप्पू- महाराज मैं पप्पू हूं...

अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??

पप्पू- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)

अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो...

पप्पू- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article