लाइफस्टाइल

Happy Sawan Somvar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, परिवार और दोस्तों को भेजें ये खास विशेज

Happy Sawan Somvar 2026: सावन के पहले सोमवार की छटा देखते ही बनती है। इस पावन दिन हर कोई एक दूसरे को सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं देते दिखता है।

Image

सावन का पहला सोमवार आज

Happy Sawan Somvar 2026 Shayari, Wishes in Hindi: सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की भक्ति और आस्था का बेहद खास दिन माना जाता है। हर कोई शिव के रंग में रंगा नजर आता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और भोलेनाथ से सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हैं। फिजाओं में बोल बम और ओम नम शिवाय की गूंज सुनाई देती है। इस पावन अवसर पर अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को शुभकामनाएं भेजकर उनके दिन को और भी खास बनाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी किसी अपने पर भोलेनाथ की कृपा बरसाना चाहते हैं तो यहां पढ़ें दिल छू लेने वाली बेहतरीन शुभकामनाएं, जिन्हें आप WhatsApp, Facebook और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आसानी से शेयर कर सकते हैं।

Happy Sawan Somvar Hindi Shayari | Sawan Somvar Status Download

1. भक्ति में है शक्ति बंधू,

शक्ति में संसार है,

त्रिलोक में है जिसकी चर्चा

उन शिव जी का आज त्यौहार है

सावन के सोमवार की बधाई

2. मंदिर की घंटी, आरती की थाली,

नदी के किनारे सूरज की लाली,

जिंदगी लाए खुशी की बहार,

मुबारक हो आपको सावन का पहला सोमवार।

Sawan 1st Somvar 2026 Wishes, Shayari, Images, Messages

3. एक पुष्प, एक बेलपत्र

एक लोटा जल की धार

कर दे सबका उद्धार

सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं।

4. नाम ऊंचा है सबसे महादेव का, वंदना इसकी करते हैं सब देवता,

इनकी पूजा से वरदान पाते हैं सब, शक्ति का दान पाते हैं सब,

नाग असुर प्राणी सब पर ही भोले का उपकार हुआ,

अंत काल में भवसागर में उसका बेड़ा पार हुआ,

हर हर महादेव शिव शम्भू।

5. शिव की महिमा अपरंपार,

शिव करते सबका उद्धार,

उनकी कृपा हम सब पर सदा बनी रहे,

और भोलेशंकर हमारे जीवन में खुशी ही खुशी भर दें।

ओम नम: शिवाय!

Happy Sawan Somvar 2026 Wishes Shayari

6. कर्ता करे ना कर सके,

शिव करे सो होय,

तीन लोक नौ खंड में,

महाकाल से बड़ा ना कोय।

सावन के सोमवार की शुभकामनाएं

7. शिव सत्य है, शिव अनंत है,

शिव अनादि है, शिव भगवंत है,

शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,

शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,

आओ भगवान शिव का नमन करें,

उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

सावन सोमवार की शुभकामनाएं

8. क्रोध, लोभ और मोह से मिल जाएगी मुक्ति,

बोलो हर-हर महादेव, बोलो जय-जय बाबा बर्फानी।

सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

Sawan Somvar Wishes Messages Quotes

9. शिव जी की शरण में है जो भी जाता,

सुख और खुशियां अपनी झोली में है पाता।

सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं!

10. भगवान शिव आपकी सभी परेशानियों का अंत करें और आपके जीवन को सुख, शांति तथा समृद्धि से भर दें। सावन के पहले सोमवार पर आपके घर-परिवार में खुशियों की वर्षा हो और हर दिन महादेव का आशीर्वाद आपके साथ बना रहे।

11. सावन का पहला सोमवार आपके लिए शुभ समाचार, नई उपलब्धियां और अनगिनत खुशियां लेकर आए। महादेव आपके जीवन की हर बाधा को दूर करें और आपको सफलता, सम्मान तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। सावन सोमवार की शुभकामनाएं।

12. भोलेनाथ के पावन आशीर्वाद से आपका जीवन प्रेम, विश्वास और आनंद से भर जाए। सावन के पहले सोमवार पर आपके सभी सपने पूरे हों, परिवार में खुशहाली बनी रहे और हर दिन नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़े। हर हर महादेव!

अगर आपको सावन के पहले सोमवार के शुभकामना संदेश पसंद आए तो फिर देर किस बात की। फोन उठाइए और अपनों को बिना किसी देरी किए भेज दीजिए इसमें से कोई भी शायरी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article