Happy Rose Day 2024 wishes: प्यार का इजहार करने का सप्ताह 7 फरवरी से शुरू होने वाला है। कपल्स इस महीने का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसलिए फरवरी के महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। प्यार करने वाले लोग इस पूरे सप्ताह को खास बनाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। 7 फरवरी को सबसे पहले रोज डे सेलिब्रेट किया जाता है। रोज डे के मौके पर कपल्स एक दूसरे को गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं। इसके साथ ही कुछ कपल्स रोज के साथ गिफ्ट्स भी देते हैं। ऐसे में अगर आप इस रोज डे को खास बनाना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर को गुलाब के साथ ये रोमांटिक मैसेज भेज सकते हैं। यहां देखें रोज डे मैसेज, कोट्स, शायरी, विशेज,फोटोज, GIF,वीडियो।
Happy Rose Day 2024 wishes in Hindi
तुम मेरी जिंदगी का वो हसीन खूबसूरत गुलाब हो
जिसका गहरा लाल रंग मेरे दिल में भर देता है ढेरों प्यार
तुम्हारी खुशबू से मेरा जीवन हो जाता है गुलज़ार।
रोज डे की ढेरों शुभकामनाएं।
तुम्हारे साथ हरदम रहकर
अब तो तुम्हारी चाहत हो गई है।
हर वक्त तुमसे बात करके
तुम्हारी आदत हो गई है.
अगर तुम नहीं मिलते एक पल भी
तो बेचैनी सी लगने लगती है मुझे,
सालों दोस्ती निभाते-निभाते
अब तो तुमसे मोहब्बत ही हो गई है।
Happy Rose Day 2024

Happy Rose Day
मेरे प्यार और दीवानगी की नहीं है कोई हद
तेरे चेहरे के सिवा कुछ याद भी नहीं रहता मुझे,
मैं ही तो हूं गुलाब तेरे गुलशन का,
मुझ पर किसी का हक भी नहीं तेरे सिवा।
हैप्पी रोज डे लाइफ पार्टनर
फूल टूट कर भी बिखेरता है अपनी खुशबू
और आपका साथ देता है ढेरों अच्छी यादें।
हर व्यक्ति का होता है अपना खास अंदाज,
कोई जिंदगी में भर देता है प्यार,
तो कोई प्यार में जिंदगी दे देता है।
गुलाब दिवस की आपको बधाई!

Happy Rose Day wishes
इस दुनिया की नहीं है अब परवाह हमको,
आज हम करते हैं आपसे अपने इश्क का इजहार.
भले तुम इसे समझो मेरी नासमझी या नादानी
लेकिन हम तो सिर्फ तुमसे ही प्यार करते हैं।
हैप्पी रोज डे 2024
आज मेरा हर सपना हक़ीकत बन जाए,
बस तुम्हारे साथ ही बीते मेरी ज़िन्दगी।
हम लेकर आए हैं आपके लिए लाखों में एक गुलाब
और ये गुलाब मेरी मुहब्बत की शुरुआत बन जाए।
हैप्पी रोज डे!

Happy Rose Day hindi wishes
बड़े ही चुपके से भेजा था,
मेरे महबूब ने मुझे एक गुलाब
कम्बख्त उसकी खुशबू ने
सारे शहर में हंगामा कर दिया !
Happy Rose Day!
