Happy National Daughter's Day 2025 Wishes Shayari, Quotes, Images, Status, Messages in Hindi: बेटियां बहुत खास होती हैं। खास इन्हीं के लिए हर साल सितंबर के चौथे रविवार को डॉटर्स डे मनाया जाता है। इस साल आज दुनियाभर में डॉटर्स डे मनाया जा रहा है। ये दिन बेटियों के लिए प्यार, सम्मान और गर्व जताने का खास मौका है। ये तो बताने की जरूरत नहीं है कि बेटियां घर की रौनक होती हैं। उनकी हंसी, उनकी बातें और उनकी मौजूदगी घर को घर बनाते हैं। बेटियां शादी से पहले अपने घर और फिर शादी के बाद अपने ससुराल को तो संवारती ही हैं, लेकिन आज वह हर क्षेत्र में झंडे गाड़ रही हैं। बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ही दुनियाभर में डॉटर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग बेटियों को एहसास कराते हैं कि वह उनके लिए कितनी खास हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। इस डॉटर्स डे अपनी बेटियों को इन खास संदेशों से विश करें। यहां देखें डॉटर्स डे शायरी, संदेश, कोट्स हिंदी में:
Happy Daughters Day Shayari Wishes | Daughters Day Wishes Quotes in Hindi
1. बेटियों के पास भी पंख होते हैं
कभी उनके अरमान देखें,
एक मौका और थोड़ा सा हौसला दो
फिर उसकी ऊंची उड़ान देखों।
Happy Daughter's Day 2025

(Photo: iStock)
2. बेटी हो या बहू अपनी मुस्कान से,
घर में उजाला कर देती है,
सारे गमों को अपने दामन में समेट कर
खुशियों से वो आंगन भर देती है।
Happy Daughter's Day 2025
National Daughters Day 2025 Wishes, Messages, Photo
3. गुलों की पालकी में है बहारों की वो बेटी है
चहेती चाँद की रौशन सितारों की वो बेटी है
डॉटर्स डे की शुभकामनाएं
4. खिलती हुईं कलियां हैं बेटियां,
मां-बाप का दर्द समझती हैं बेटियां,
घर को रौशन करती हैं बेटियां,
लड़के आज हैं, तो आने वाला कल हैं बेटियां।
Happy Daughter's Day 2025
डॉटर्स डे शायरी (Daughters Day Shayari 2025)
5. ख़ुश्बू बिखेरती फूल है बेटी
इंद्रधनुष का सुंदर रूप है बेटी
सुरों को सुंदर बनाने वाली साज है बेटी
हकीकत में इस धरती का ताज है बेटी।
Happy Daughter's Day 2025

डॉटर्स डे 2025 की शुभकामनाएं
6. देवालय में बजते शंख की ध्वनि है बेटी
देवताओं के हवन यज्ञ की अग्नि है बेटी
खुशनसीब हैं वो जिनके आंगन में है बेटी
जग की तमाम खुशियों की जननी है बेटी।
Happy Daughter's Day 2025
7. खुदा की खूबसूरत मूरत होती है बेटी
बेटा हीरा तो अनमोल मोती हैं बेटियां
बनाकर उन्हें बड़ा खुश होता है रब
वो हर रिश्ते को बड़े प्यार से संजोती है।
Happy Daughter's Day 2025
8. सारे जहां की खुशियां मैं तुझ पर लुटा दूं,
जिस राह से तू गुजरे वहां फूल बिछा दूं,
होगी विदा तूं जब भी मेरे आँगन से “बेटी”,
ख्वाहिश है यही ज़मीं से लेकर पूरा आसमां सजा दूं।
Happy Daughter's Day 2025

हैप्पी डॉटर्स डे 2025 (Photo: iStock)
9. लक्ष्मी का वरदान हैं बेटियां,
सरस्वती का मान हैं बेटियां,
देवी का रूप व देवों का मान हैं बेटियां,
परिवार के कुल को जो रोशन करें वो चिराग हैं बेटियां।
Happy Daughter's Day 2025
10. बेटियां होती हैं जिंदगी में बेहद खास,
उनके साथ अनोखा होता है एहसास,
हर किसी को होना चाहिए इस पर नाज़,
क्योंकि बेटी है जीवन का साज।
Happy Daughter's Day 2025
11. बेटियां होती हैं जिंदगी में बेहद खास,
उनके साथ अनोखा होता है एहसास,
हर किसी को होना चाहिए इस पर नाज़,
क्योंकि बेटी है जीवन का साज।
Happy Daughter's Day 2025
डॉटर्स डे के इन शुभकामना संदेशों के साथ बेटियों को बताएं कि उनके होने से आपकी जिंदगी कितनी हसीन हैं। आइए इस बार डॉटर्स डे पर हम सब मिलकर प्रण लें कि हम बेटियों को सशक्त बनाने में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
