लाइफस्टाइल

Mothers Day Hindi Wishes, Images: इन खूबसूरत बधाई संदेश, कोट्स और शायरी को भेजकर मां को कहें Happy Mothers Day Mom, दिन बनेगा खास

Happy Mothers Day 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages (मां पर दो लाइन शायरी): अगर आप भी मदर्स डे (Beautiful Words For Mother) के मौके पर अपनी मां का दिल (World Mother day 2024) जीतना चाहते हैं तो उन्हें ये बेहतरीन संदेश, शायरी, कोट्स (Heart touching Mothers Day Quotes) भेज सकते हैं। यहां देखें हैप्पी मदर्स डे कोट्स, मैसेज, शायरी इन हिंदी (Happy Mothers Day Photos)।

Image

Happy Mother's Day Wishes in Hindi

Happy Mothers Day Wishes, Images in Hindi: सच कहते हैं कि धरती पर मां भगवान का रूप है। जिसने कभी भगवान को न देखा हो वो अपनी मां को देख सकता है। दरअसल, मां करुणा की ऐसी देवी है, जिसके समान इस पूरे ब्रह्मांड में कोई दूसरा नहीं है। अपने बच्चों के लिए मां के प्रेम, त्याग और बलिदान को याद करने औऱ उनका शुक्रिया अदा करने के लिए पूरी दुनिया में खासतौर पर मदर्स डे (Mothers Day Hindi Shayari) सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल ये खास दिन आज यानी 12 मई (12 May 2024 Special Day) के दिन मनाया जा रहा है।

अगर आप भी मदर्स डे (Mother's Day Wishes in Hindi) के मौके पर अपनी मां का दिल जीतना चाहते हैं तो आप मदर्स डे के मौके पर उन्हें ये बेहतरीन संदेश, शायरी, कोट्स (Mothers Day 2024 Quotes in Hindi) भेज सकते हैं। देखें हैप्पी मदर्स डे कोट्स इन हिंदी (Mothers Day 2024 Message and Images in Hindi):

मदर्स डे 2024 विशेज (Mothers Day 2024 Wishes in Hindi)

- मां के हाथों में मन्नत है

मां के पैरों में जन्नत है !

हैप्पी मदर्स डे !

mother1

Happy Mother's Day 2024

- मां तेरा होना ही सबसे बड़ी ख़ुशी है

और जो तू न हो तो सारी खुशियां अधूरी हैं !

Happy Mother's Day Maa!

मदर्स डे स्टेटस (Mothers Day 2024 Status in Hindi)

- मां के कदमों में ही मुझे नजर आए जन्‍नत

मां के पास रहूं तो सुकून का अहसास हो जाए

जब भी मां होती है पास तो लगता है सब कुछ है पास

मां न हो पास तो लगता है दुनिया में कुछ भी नहीं खास.

मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!

- मुझे कहां इतनी फुर्सत की तकदीर लिख दूं

ऊपर वाले इतनी शक्ति देना कि

मां के नसीब में ख़ुशी लिख दूं !

हैप्पी मदर्स डे !

मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश (Mothers Day ki Hardik Shubhkamnaye)

- दुआ को हात उठाते हुए लरज़ता हूँ,

कभी दुआ नहीं माँगी थी माँ के होते हुए ।

mother3

Happy Mothers Day

- मां की दुआएं मेरी मुसीबतों से

इस कदर टकराती है

जमाने की हर बलाए उनके

काले टीके से घबराती है !!

Happy Mother's Day !

- मां के बिना दुनिया की कभी नहीं की जा सकती है कल्पना

मां, आज का दिन तुम्हारे नाम, तुम्हें ढेरों खुशियां और प्यार मिले.

मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!

मदर्स डे 2024 मैसेज (Mothers Day 2024 Message and Images in Hindi)

- उसके रहते जीवन में कोई गम नहीं होता

दुनिया साथ दे ना दे पर

मां का प्यार कभी कम नहीं होता

Happy Mother's Day Maa!

mother6

Happy Mothers Day 2024

- हमारे हर मर्ज की दवा होती है मां

हमें तकलीफ़ हो तो एक पांव पे खड़ी रहती है मां !

मदर्स डे मुबारक मां !

मदर्स डे 2024 कोट्स (Mothers Day Quotes in Hindi)

- किताबों से निकल कर तितलियाँ ग़ज़लें सुनाती हैं,

टिफ़िन रखती है मेरी माँ तो बस्ता मुस्कुराता है।

- हर रिश्ते में मिलावट देखी

कच्चे रंगों की सजावट देखी

लेकिन सालों साल देखा है मां को

उसके चेहरे पर ना कभी थकावट देखी

न ममता में कभी मिलावट देखी.

मातृ दिवस की ढेरों बधाई!

मदर्स डे 2024 विशेज (Mothers Day 2024 Wishes in Hindi)

- जब जब कागज पर लिखा मैंने माँ का नाम

कलम अदब से बोल उठी, हो गये चारो धाम.

हैप्‍पी मदर्स डे...

mother2

Mothers Day 2024 Wishes

- मंजिल दूर और सफर बहुत है,

छोटी सी जिंदगी की फिक्र बहुत है,

मार डालती यह दुनिया कब की हमें

लेकिन मां की दुआओं में असर बहुत है!

हैप्पी मदर्स डे !

मदर्स डे के खास अवसर पर अपनी मां और सासू मां को आप ये बेहतरीन संदेश भेज सकते हैं। अगर आपको ये सारे शुभकामना संदेश पसंद आए हों तो आप इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर भी कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article