लाइफस्टाइल

Makar Sankranti Wishes in Hindi: इन 10 मैसेजेस, कोट्स, शायरी से अपनों को कहें हैप्पी मकर संक्रांति, डबल हो जाएगा त्योहार का मजा

Makar Sankranti Wishes in Hindi: इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवर यानी आज मनाया जा रहा है। इसे लेकर अभी से ही धूम देखने को मिल रही है। इस दिन गंगा स्नान करने का भी विशेष महत्व है। इस खास मौके पर लोग अपनों को बधाईयां भी देते हैं।

Image

Happy Makar Sankranti wishes in hindi

Makar Sankranti Wishes in Hindi: सनातन धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार लोहड़ी के अगले दिन मनाया जाता है। इस त्योहार को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति से मौसम में भ बदलाव होने लगता है। इसलिए इस त्योहार को मौसम में बदलाव का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि इस दिन से सूर्य दक्षिणायन (दक्षिण) से उत्तरायण (उत्तर) गोलार्ध में चला जाता है, जो सर्दियों के आधिकारिक अंत का प्रतीक है। मकर संक्रांति को देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग नाम से जाना जाता है। असम में माघ बिहू, पंजाब में माघी, हिमाचल प्रदेश में माघी साजी, जम्मू में माघी संक्रांति, हरियाणा में सकरात, मध्य भारत में सुकराट, पोंगल तमिलनाडु में, गुजरात में उत्तरायण और उत्तर भारत में खिचड़ी आदि। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी, यानी आज मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग दही-चुरा, गुड़ तिल का आनंद तो उठाते ही हैं साथ ही एक-दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को मकर संक्रांति की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं।

Makar Sankranti Wishes in Hindi

हर पतंग जानती है

अंत में कचरे मे जाना है

लेकिन उसके पहले

आसमान छूकर दिखाना है

बस ज़िंदगी भी यही चाहती है

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

Happy Makar Sankranti 2024

Happy Makar Sankranti 2024

पल पल सुनहरे फूल खिले

कभी ना हो कांटों का सामना

जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे

संक्रांति पर हमारी यही है शुभकामना!

हैप्पी संक्रांति 2024!

मकर संक्रांति के इस

विशेष अवसर पर सूर्य देव का दिव्य आशीर्वाद

आपके लिए खुशी, समृद्धि और सफलता लाए

आपको मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

Happy Makar Sankranti

Happy Makar Sankranti

मीठी बोली, मीठी जुबान

मकर संक्रांति पर यही है पैगाम

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!

मुंगफली की खुशबू

और गुड़ की मिठास

दिलों में खुशी और अपनो का प्यार,

मुबारक हो आपको

मकर संक्रांति का त्यौहार!

sankranti Images

sankranti Images

सूरज की राशि बदलेगी

बहुतों की किस्मत बदलेगी

यह साल का पहला पर्व होगा

जो बस खुशियों से भरा होगा

हैप्पी संक्रांति 2024!

काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी

टूटे ना कभी डोर विश्वास की

छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी

जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।

हैप्पी मकर संक्रांति 2024!

तिल हम हैं और गुड़ हैं आप

मिठाई हम हैं और मिठास हैं आप

मकर संक्रांति से हो रही है साल की शुरुआत

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार!

Happy Sankranti Images

Happy Sankranti Images

मंदिर की घंटी, आरती की थाली

नदी के किनारे सूरज की लाली

ज़िन्दगी में आए खुशियों की बहार

आपको मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार!

हैप्पी मकर संक्रांति 2024!

दिल को धडकन से पहले

दोस्तों को दोस्ती से पहले

प्यार को मोहब्बत से पहले

ख़ुशी को गम से पहले

आपको कुछ दिन पहले

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं सबसे पहले!

हैप्पी संक्रांति 2024!

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article