लाइफस्टाइल

Makar Sankranti 2024 Wishes in Sanskrit: संस्कृत के इन श्लोकों से करीबियों को दें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, दिन बनेगा स्पेशल

Happy Makar Sankranti 2024 Wishes, Quotes, Status, Messages in Sanskrit: मकर संक्रांति के दिन आप अपने करीबियों को संस्कृत में श्लोक भेजकर उनका दिन काफी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं।

Image

Makar Sankranti 2024 Wishes in Sanskrit: संस्कृत के इन श्लोकों से दें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।

Happy Makar Sankranti 2024 Wishes, Quotes, Status, Messages in Sanskrit: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) एक प्रमुख त्योहार है। मकर राशि में जब सूर्य ग्रह प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार 15 जनवरी यानी आज मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति को सूर्य देव को समर्पित फसल उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस त्योहार के साथ कई अन्य क्षेत्रीय त्योहार भी जुड़े हुए हैं, जो पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन अपने खास दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों और प्रियजनों को इस दिन की विशेज (Makar Sankranti 2024 Wishes), श्लोक, मैसेजेस, शायरी भेजकर उनका दिन और भी ज्यादा स्पेशल बना देते हैं। इसी को लेकर आज हम आपके साथ इस दिन से संबंधित श्लोक विशेज, मैसेजेस (Makar Sankranti 2024 Messages) आदि संस्कृत में आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर उनका दिन और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं।

संस्कृत में मकर संक्रांति की विशेज (Makar Sankranti Wishes in Sanskrit)

‘यथा भेदं’ न पश्यामि शिवविष्ण्वर्कपद्मजान्।

तथा ममास्तु विश्वात्मा शंकर: शंकर: सदा।।

मकरसंक्रांतिशुभाशयाः।

तिलवत् स्निग्धं मनोऽस्तु वाण्यां गुडवन्माधुर्यम्।

तिलगुडलड्डुकवत् सम्बन्धेऽस्तु सुवृत्तत्त्वम्।।

मकरसंक्रांतिशुभाशयाः।

नमोऽसत विद्यावितताय चक्रिणे।

समस्तधीस्थानकृते सदा नमः।।

मकरसंक्रांन्तिपर्वणः सर्वेभ्यः शुभाशयाः।

उद्यमेन हि सिद्धयन्ति कार्याणि न मनोरथैः।

न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः।।

मकरसंक्रांतिशुभाशयाः।

सहस्रकिरणोज्ज्वल।

लोकदीप नमस्तेऽस्तु नमस्ते कोणवल्लभ।।

भास्कराय नमो नित्यं खखोल्काय नमो नमः।

विष्णवे कालचक्राय सोमायामिततेजसे।।

मकरसंक्रांन्तिपर्वणः सर्वेभ्यः शुभाशयाः।

अष्टादशपुराणेषु व्यासस्य वचनद्वयम्।

परोपकारः पुण्याय पापाय परपीडनम्।।

मकरसंक्रांतिशुभाशयाः।

आशासे यत् मकरसंक्रांतिशुभाशयाः भवतु मङ्गलकरम् अद्भुतकरञ्च।

जीवनस्य सकलकामनासिद्धिरस्तु।

मकरसंक्रांन्तिपर्वणः सर्वेभ्यः शुभाशयाः।

भास्करस्य यथा तेजो मकरस्थस्य वर्धते।

तथैव भवतां तेजो वर्धतामिति कामये।।

मकरसंक्रांन्तिपर्वणः सर्वेभ्यः शुभाशयाः।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article