Shiv ji ki Shayari in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का पावन पर्व 8 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में शिवरात्रि का बेहद खास महत्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के साथ साथ लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बधाई देना चाहते हैं तो शिव जी की ये शायरी आप भेज सकते हैं।
Shiv ji ki Shayari in Hindi
कंठ में विष का हलाहल रखना,
हर क्षण मानव कल्याण करना,
इस दुनिया में इतना आसान नही है
किसी का शिव समान बने रहना।
Happy Shivratri 2024

Mahashivratri
शिव सृजन भी है, शिव संहार भी है
शिव आकार भी है, शिव निरंकार भी है
शिव रूप भी है, शिव विचार भी है
शिव अदृश्य भी है, शिव साकार भी है।
Happy Shivratri 2024
विश्व का कण-कण शिव मय हो,
अब हर शक्ति का अवतार उठे,
जल थल और अम्बर में फिर
बम-बम भोले की जय जयकार उठे।
हैप्पी शिवरात्रि

Happy Mahashivratri 2024
नफ़रत को मिटाकर देख
प्रेम का समन्दर है,
ढूंढ रहे हो क्यों बाहर
शिव तो तेरे अंदर है।
Happy Shivratri 2024
भगवान शिव तो सत्य में है,
सत्य बोलो उनकी भक्ति हो जायेगी,
भगवान् शिव तो दीन-दुखियों में है,
उनकी सेवा करो, तुम्हारी शिव
पूजा हो जायेगी।
हैप्पी शिवरात्रि
जब हार के बाद जीत के लिए प्रयास करता हूँ,
तब मुझे भगवान शिव की कृपा का एहसास होता है,
जब निराश के बाद उत्साहित होता हूँ,
तब मुझे भगवान शिव का एहसास होता है,
जब अपनों के प्रेम से सराबोर होता हूं,
तब मुझे भगवान शिव का एहसास होता है।
हैप्पी शिवरात्रि 2024

Shiv ji ki Shayari
भगवान शिव की बनी रहे आप छाया,
जो पलट दे आपके तकदीर की काया,
आपको अपने जीवन में इतनी खुशियां मिले
जितनी खुशियाँ कभी किसी ने नही पाया।
हैप्पी शिवरात्रि
शिव ही स्वर्ग है, शिव ही मोक्ष है, शिव परम साध्य है,
शिव ही जीव है, शिव ही ब्रम्हा है, शिव ही आराध्य है।
जय हो भोलेनाथ की
हैप्पी शिवरात्रि 2024
