
Happy Mahashivratri 2024 Hindi Wishes Images, Status: महाशिवरात्रि पर इन शानदार मैसेजेस, कोट्स, शायरी, HD Photos से अपनों को दें शुभकामानाएं
Happy Mahashivratri 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages: महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बेहद खास महत्व है। महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, मदार पुष्प, धतूरा, अक्षत्, चंदन, भस्म, फूल, फल आदि अर्पित करने से भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के शिवलिंग का दूध और गंगाजल से अभिषेक किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान महादेव का दिव्य ज्योतिर्लिंग प्रकट हुआ था। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के मौके पर अपने किसी खास को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें महाशिवरात्रि विशेज, कोट्स, शायरी, फोटोज, GIF, वीडियोज।