लाइफस्टाइल

Happy Lohri 2025 WhatsApp Wishes Status, Messages: खुशियों का त्योहार लोहड़ी आज, इसे बनाएं और भी खास, अपनों को भेजें प्यार भरी लोहड़ी की शुभकामनाएं

Happy Lohri 2025 WhatsApp Wishes Status, Messages (लोहड़ी व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस) Lohri Video Status in Hindi: इस साल लोहड़ी का त्योहार आज 13 जनवरी को मनाया जा रहा है। लोहड़ी को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। इस खुशी के माहौल को अगर आप दोगुना करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप अपनों को इन खास व्हाट्सएप संदेशों के साथ लोहड़ी की शुभकामनाओं भेज सकते हैं।

Image

Happy lohri 2025 whatsapp status wishes, lohri Wishes in Hindi

Happy Lohri 2025 WhatsApp Wishes Status, Messages (लोहड़ी व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस) Lohri Video Status in Hindi: आज देशभर में लोहड़ी का उत्सव मनाया जा रहा है। यह त्योहार हमेशा अपने साथ नई खुशियां और नई उमंग लेकर आता है। यह दिन सूर्यदेव और अग्नि देव को समर्पित होता है। झूमने गाने का यह त्योहार सर्दियों के समापन और बसंत ऋतु के आगमन का संकेत भी देता है। एक तरह से लोहड़ी का त्योहार, प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और नई फसल का स्वागत करने के लिए मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन किसान अपनी कटी हुई फसल को अग्नि देवता को अर्पित करते हैं और समृद्धिशाली साल की कामना करते हैं। लोहड़ी के इस खास पर्व पर आप अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां देखें लोहड़ी के शुभकामना संदेश, व्हाट्सएप स्टेटस और मैसेजेस हिंदी में:

Happy Lohri 2025 WhatsApp Status in Hindi | Happy Lohri WhatsApp Messages

1. आग की लपटों में हर गम जल जाए,

लोहड़ी का त्योहार सिर्फ खुशियां लाए।

लोहड़ी की लख लख बधाइयां !

1

Happy Lohri Whatsapp Wishes Messages

2. लोहड़ी की आग जलाए सारे गम,

खुशियां आएं आपके जीवन में हर कदम।

लोहड़ी की बधाई!

3. लोहड़ी की मिठास हो तुम्हारे साथ,

जीवनभर के लिए तुम्हारा साथ।

Happy Lohri

4. आग की गर्माहट में है प्यार का एहसास,

लोहड़ी का त्योहार लाए हमारे जीवन में मिठास।

लोहड़ी की बधाई

5. तिल-गुड़ से भी ज्यादा मीठा हो तुम्हारा प्यार,

लोहड़ी का त्योहार लाए हमारी खुशियों की बहार।

लोहड़ी की शुभकामनाएं

Happy Lohri Wishes Status for Whatsapp

6. सर्दी की इस ठिठुरन में,

लोहड़ी की मिठास से भर जाए आपका हर दिन।

Happy Lohri 2025

3

Happy Lohri Whatsapp Wishes Messages in Hindi

7. लोहड़ी का त्योहार, तिल-गुड़ की मिठास,

आप खाओ और हमें भी खिलाओ खास।

लोहड़ी की लख लख बधाई

8. मूंगफली की खनक और गुड़ की मिठास,

लोहड़ी का त्योहार बनाए जीवन खास।

लोहड़ी मुबारक हो

9. सर्दी की मिठास और त्योहार का उल्लास,

लोहड़ी लाए आपके जीवन में खुशियों की बहार।

हैप्पी लोहड़ी!

10. रेवड़ी, मूंगफली और तिल का स्वाद,

लोहड़ी का त्योहार लाए खुशियों की बरसात।

आपको और आपके परिवार को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं!

11. मूंगफली खाओ, रेवड़ी खाओ,

लोहड़ी पर सिर्फ नाच-गाना गाओ।

हैप्पी लोहड़ी 2025

Happy Lohri Whatsapp Status Messages

12. सपनों को पूरा करने की नई उमंग लाए,

यह लोहड़ी आपको हर गम से बचाए।

लोहड़ी की शुभकामनाएं

4

Happy Lohri 2025 Whatsapp Wishes Messages

13. मेहनत की फसल लाए मीठी सफलता,

लोहड़ी का त्योहार भर दे हर खुशी की बस्ता।

Happy Lohri

14. गुड़ की मिठास और तिल का स्वाद,

मेरे दोस्त, तुझे लोहड़ी मुबारक हर बार।

हैप्पी लोहड़ी

15. लोहड़ी की आग जलाए आपके जीवन के अंधकार,

खुशियों से रोशन हो हर दिन बार-बार।

लोहड़ी की लख लख बधाई

लोहड़ी की इन शुभकामनाओं से आप अपने करीबियों के त्योहार के रंग को और भी चटख कर सकते हैं। इन संदेशों को आप अपने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी लगा सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article