Mahila Diwas Slogan in Hindi: 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन लोगों को औरतों के बलिदान, संघर्ष और समाज में वो कितना अहम योगदान है इससे अवगत कराया जाता है। इसके अलावा महिलाओं द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और प्रयासों के लिए उन्हें भी सम्मानित किया जाता है। इस खास मौके पर कई तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहते हैं तो ये स्लोगन शेयर कर सकते हैं।
पुरुष अपने भाग्य को नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन उसके जीवन में
मौजूद औरत अपनी खूबियों से उसके लिए भाग्य का निर्माण कर सकती है। - कार्ल मार्क्स

Mahila Diwas Slogan in Hindi
मैं किसी समुदाय की प्रगति उस समुदाय में की गई
महिलाओं की प्रगति से मापता हूं। - बाबा भीम साहब आंबेडकर
एक आदमी को पढ़ाओगे तो केवल एक व्यक्ति ही शिक्षित होगा,
एक औरत को पढ़ाओगे तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। - महात्मा गांधी
'एक रानी की तरह सोचे, एक रानी जिसे असफलता से कोई डर न हो,
जिसके लिए असफलता सफलता की पहली सीढ़ी हो।'- ओपरा विन्फ्रे
यदि कहीं कठोर अत्याचार और दुर्व्यहार के बदले में भी
स्नेह और प्रेम हो सकता है, तो वह स्त्रियों में हो सकता है। – शरतचन्द्र

Women's Day 2024
क्यों त्याग करे नारी केवल,
क्यों नर दिखलाए झूठा बल,
नारी जो जिद पर आ जाए,
अबला से चंडी बन जाए,
उस पर न करो कोई अत्याचार,
तभी सुखी रहेगा घर-परिवार।
मुस्कुराकर, दर्द भूलकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली, वो शक्ति है एक नारी।
जब नारी में शक्ति सारी
फिर क्यों नारी हो बेचारी
नारी का जो करे अपमान
जान उसे नर पशु समान
हर आंगन की शोभा नारी
उससे ही बसे दुनिया प्यारी

Women's Day Hindi Slogan
राजाओं की भी जो माता
क्यों हीन उसे समझा जाता
