लाइफस्टाइल

Hindu Nav Varsh Chaitra Navratri 2024 Wishes: चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष शुरू, इन बधाई संदेशों से अपनों के त्योहार को बनाएं यादगार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 9, 2024, 09:34 AM IST

Hindu Nav Varsh Chaitra Navratri 2024 Wishes: चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष भी आज से शुरू हो गया है। ऐसे में अपनों को बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश।

Image

Hindu Nav varsh and Chaitra Navratri

Hindu Nav Varsh and Chaitra Navratri Wishes in Hindi: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष भी आज से शुरू हो गया है। सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त मां के लिए उपवास रखते हैं। चैत्र नवरात्रि का त्योहार इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। हिंदू पंचांग के अनुसार आज हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 का पहला दिन है। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के अवसर पर लोग अपनों को बधाई संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की बधाई देना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, शायरी, विशेज भेज सकते हैं।

Hindu Nav Varsh and Chaitra Navratri Wishes in Hindi

नौ दुर्गा के आगमन से सजता हैं नववर्ष,

गुड़ी के त्योहार से खिलता हैं नववर्ष,

कोयल गाती है नववर्ष का मल्हार,

संगीतमय सजता प्रकृति का आकार,

मुबारक हो आपको हिंदू नववर्ष का त्योहार

NAVRATRi 2024

NAVRATRi 2024

मधुर संगीत सा आपका साल खिले,

हर एक पल खुशियां ही खुशियां मिले,

दीया-बाती से सजाओ गुड़ी का यह पर्व,

ऐसे ही रोशन रहे आपका नव वर्ष।

माता रानी ये वरदान देना, बस थोड़ा सा प्यार देना,

आपकी चरणों में बीते जीवन सारा ऐसा आशीर्वाद देना।

आप सभी को नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार।

चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

Hindu Nav Varsh and Chaitra Navratri

Hindu Nav Varsh and Chaitra Navratri

सदा दूर रहो गम की परछाइयों से,

सामना ना हो कभी तन्हाइयों से,

हर अरमान और हर ख्वाब पूरा हो आपका,

यही दुआ है दिल की गहराइयों से,

नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं

शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,

हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां,

चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article