लाइफस्टाइल

Guru Nanak Dev Ji Jayanti 2022 Hindi Wishes: गुरु परब पर करीबियों को इन संदेशों से भेजें बधाई, वॉट्सऐप पर भेज सकते हैं ये तस्वीरें

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 7, 2022, 04:53 PM IST

Happy Gurpurab, Guru Nanak Dev Ji Jayanti 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Photos: गुरु नानक देव जी की जयंती यानी गुरु परब का त्योहार इस साल आठ नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देवजी का जन्म हुआ था। गुरु परब के मौके पर भेजें ये बधाई संदेश।

Image

Guru Purab Wishes

Happy Gurpurab, Guru Nanak Dev Ji Jayanti 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Photos: सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव की जयंती यानी गुरु परब का त्योहार इस साल आठ नवंबर को मनाया जा रहा है। हर साल ये त्योहार कार्तिक मास की पूर्णिमा में मनाया जाता है। ये सिख धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार है। इस दिन आप कुछ खास मैसेज भेजकर अपने करीबियों को बधाई दे सकते हैं।

गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा को हुआ था। इसे देश के कई हिस्सों में प्रकाश पर्व के तौर पर भी मनाया जाता है। गुरु परब से दो दिन पहले गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू हो जाता है। इसके अलावा कार्तिक मास की चतुर्दशी को नगर कीर्तन होता है। इसकी शुरुआत प्रभात फेरी के साथ होती है। पूरे दिन भजन और कीर्तन होता है। साथ ही गुरुद्वारों में खास लंगर का आयोजन किया जाता है। गुरु पूरब के मौके पर अपने करीबियों को कुछ खास बधाई भेज सकते हैं।

Happy Gurpurab 2022 wishes

सर पर मेरे है गुरुवर का हाथ

है हरपल, हरदम वो मेरे साथ

है विश्वास वही मुझे राह दिखाएंगे

मेरे सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

गुरु पर्व की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

इस जग की माया ने मुझको है घेरा

ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा

चारों ओर मेरे दुखों का है अंधेरा छाया

बिन नाम लिए तेरे मेरा एक पल भी न जाएं।

प्रकाश पर्व की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

Guru Purab Wishes

Guru Purab Wishes

राज करेगा खालसा, बाके रहे ना कोए,

वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फ़तेह..!!

हैप्पी गुरु नानक जयंती…!!!

गुरु नानक देव जी के सद्कर्म

हमे सदा दिखाएंगे राह

वाहे गुरु के ज्ञान से

सबके बिगड़े हुए कामकाज बन जाएंगे

गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

Guru Purab

Guru Purab

गुरु नानकजी के सद्कर्म

हमें सदा दिखाएंगे राह

वाहे गुरु के ज्ञान से

सबके बिगड़े हुए काज बन जाएंगे।

गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस जग की माया ने है मुझको घेरा

ऐसी कृपा करो गुरु भूलूं न नाम तेरा

चारों ओर मेरे दुखों का है अंधेरा

बिन नाम तेरे मेरा एक पल भी न जाए

गुरु पर्व की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

guru purab

guru purab

सतगुरु सब दे काज संवारे, आप सब को प्रथम सिख गुरु, नानक देव जी के जन्म दिवस की, हार्दिक बधाइयां...।

वाहे गुरु आशीष रहे सदा, तेरी दया पर चलती जिंदगी मेरी

जब भी आया कोई मुश्किल, तू ही दिखाए मुझे मंजिल

गुरु नानक जयंती की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article