लाइफस्टाइल

Happy Govardhan Puja 2022 Shayari, Wishes: इस तरह मनाएं गोवर्धन पूजा, इन शायरी, कोट्स, मैसेज से अपनों को भेजें शुमकामनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 03:37 PM IST

Happy Govardhan Puja 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: वैसे तो हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। लेकिन, इस साल सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को शायरी, कोट्स, मैसेज, तस्वीरों के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं।

Image

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

KEY HIGHLIGHTS
  • इस साल 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा
  • लोग एक-दूसरे को भेजते हैं शुभकामनाएं
  • मैसेज, कोट्स, शायरी के जरिए आप भी भेज सकते हैं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

Happy Govardhan Puja 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। लेकिन, सूर्य ग्रहण लगने के कारण गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर नहीं बल्कि 26 अक्टूबर को होगी। इस मौके पर लोग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं। वैसे तो भगवान की पूजा मंदिरों में की जाती है, लेकिन गोवर्धन पूजा की विधि अलग है। गोवर्धन पूजा पर लोग घर के आंगन में गोबर से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं। इनकी नाक, आंख और नाभि भी बनाई जाती है। वहीं, घर के पुरुष गोवर्धन महाराज को रोली, चंदन व हल्दी का तिलक करते हैं और उन्हें केसर, पान, फूल अर्पित करते हैं। गोवर्धन पूजा पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को शायरी, कोट्स, मैसेज, वॉलपेपर, फोटोज भेजकर शुभकामनाएं भी देते हैं। तो इस गोवर्धन पूजा हम आपके लिए लेकर आए हैं एक से एक मजेदार शायरी, मैसेज, कोट्स, वॉलपेपर जिन्हें भेजकर आप अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Govardhan Puja 2022

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

कृष्ण की भक्ति और दिल में रहे प्यार,

मुबारक हो गोवर्धन पूजा का त्यौहार।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।।

Happy Govardhan Puja 2022

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

पूजन हो गिरिराज कौ ना पूजै अहंकारी इंद्र,

कान्हा के आह्वान ते कुपित भये देवेन्द्र,

मूसलाधार वर्षा करि ब्रज करिबे कूँ छिन्न भिन्न

सुदर्शन ऊपर चलायकै गिरि उठा लियौ गोविन्द।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।।

Happy Govardhan Puja 2022

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

प्रेम से जपो कृष्ण का नाम,

पूरे होंगे सारे अधूरे काम,

आज काम न करना कोई दूजा,

आज तो करना है गोवर्धन पूजा।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Happy Govardhan Puja 2022

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

लोगों की रक्षा करने

एक ऊंगली पर पहाड़ उठाया,

उसी कन्हैया की याद दिलाने

गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article