लाइफस्टाइल

Happy Gandhi Jayanti 2023 Wishes Images, Quotes: खादी मेरी शान है, कर्म ही मेरी पूजा है...गांधी जयंती के मौके पर भेजें ये संदेश

Happy Gandhi Jayanti 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई जाती है। इस साल 2 अक्टूबर यानी कल महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई जाएगी। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। बापू का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। महात्मा का देश की आजादी में बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर इन संदेशों के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं।

Image

Happy Gandhi Jayanti 2023 Wishes Images, Quotes: खादी मेरी शान है, कर्म ही मेरी पूजा है...गांधी जयंती के मौके पर भेजें ये संदेश

Happy Gandhi Jayanti 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई (Happy Gandhi Jayanti 2023 Wishes) जाती है। इस साल 2 अक्टूबर यानी कल महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 154वीं जयंती मनाई जाएगी। महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का जन्म 2 अक्टूबर 1869 गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। बापू का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का देश की आजादी में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने (Mahatma Gandhi) देश को अंग्रजी हुकूमत से आजादी दिलाने में जो त्याग, संघर्ष, बलिदान, अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है, उसे भुला पाना असंभव है। उन्होंने (Mahatma Gandhi) अहिंसा के राह पर चलते हुए देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद कराया। गांधी जी (Mahatma Gandhi) के जन्मदिन के मौके पर स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं कुछ लोग एक-दूसरों को बधाई संदेश भेजकर भी गांधी जयंती की शुभकामनाएं (Happy Gandhi Jayanti 2023 Wishes) देते हैं। ऐसे में अगर आप भी गांधी जयंती (Happy Gandhi Jayanti 2023 Wishes) के मौके पर अपने करीबियों, रिश्तेदारों को इन मैसेज, कोट्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखें गांधी जयंती विशेज, कोट्स, शायरी, स्टेटस।

खादी मेरी शान है, कर्म ही मेरी पूजा है,

सच्चा मेरा कर्म है, और हिंदुस्तान मेरी जान है।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

gandhi1

gandhi1

सत्य का तेल अहिंसा की बाती,

अमर ज्योति जलती रहे,

तेरे पदचिन्हों पर बापू,

दुनिया सारी चलती रहे।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

gandhi4

gandhi4

देश के लिए जिसने विलास को ठुकराया था,

त्याग विदेशी धागे उसने खुद ही खादी बनाया था,

पहन के काठ की चप्पल जिसने सत्याग्रह का राग सुनाया था,

वो महात्मा गांधी कहलाया था।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

gandhi3

gandhi3

सिर्फ एक सत्य, एक अहिंसा

दो हैं जिनके हथियार

उन हथियारों से ही तो

कर दिया हिंदुस्तान आजाद

ऐसे अमर आत्मा को करो मिलके सलाम

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

बापू के सपनों को फिर से सजाना है,

देकर लहू का कतरा इस चमन को बचाना है,

बहुत गा लिया हमने आज़ादी के गानों को,

अब हमें भी देशभक्ति का फ़र्ज़ निभाना है।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

gandhi5

gandhi5

उसकी सोच ने कर दिया कमाल,

देश का बदल गया सुर ताल,

सबने बोली सत्य अहिंसा की बोली,

हर गली में जली विदेशी वस्तुओं की होली।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

बस जीवन में ये याद रखना,

सच और मेहनत का सदा साथ रखना,

बापू तुम्हारे साथ हैं हर बच्चे के पास हैं,

सच्चाई जहां भी है वहां उनका वास है।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

gandhi6 (1)

gandhi6 (1)

मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है

सत्य मेरा ईश्वर है, अहिंसा उसे पाने का साधन

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

सीधा-साधा वेश था, न कोई अभिमान

खादी की एक धोती पहने बापू की थी शान

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article