Happy Engineer's Day 2023 Quotes, Wishes Images: महान अभियंता और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर हर साल इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। हर साल 15 सितंबर को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के मूल्यवान योगदान पर प्रकाश डाल जाता है। उनकी गिनती महान इंजीनियरों में होती है क्योंकि, उन्होंने आधुनिक भारत की रचना की और देश को एक नया रूप दिया। राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस का अवसर देश में इंजीनियरों की तरफ से किए गए प्रयासों को स्वीकार करने के रूप में भी मनाया जाता है। एम विश्वेश्वरैया का जन्म साल 1861 में कर्नाटक के बेंगलुरु से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चिक्काबल्लापुर में एक तेलुगु परिवार में हुआ था। अपने गृहनगर में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विश्वेश्वरैया मद्रास विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई करने गए। हालांकि, बाद में उन्होंने पुणे में कॉलेज ऑफ साइंस से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। उनकी जन्मतिथि को ही अभियंता दिवस के रूप में घोषित किया गया था। तो आज इंजीनियर्स दिवस पर आप भी खास अंदाज में इन मैसेज, कोट्स, शायरी, जोक्स के जरिए लोगों को हैप्पी इंजीनियर्स डे कहें।
Happy Engineer's Day 2023 Quotes, Wishes Images
इंजीनियर के जीवन में परिवार और प्रेम कहाँ होता है
इनके तो प्रोग्राम में सिर्फ एरर होता है।
हैप्पी इंजीनियर्स डे 2023
इंजिनियर होने का यह भी एक फायदा है,
परिवार और समाज में मिलता इज्जत ज्यादा है।
Happy Engineer's Day Quotes, Wishes Images
इंजिनियर होने का यह भी एक फायदा है,
परिवार और समाज में मिलता इज्जत ज्यादा है
Happy Engineers Day 2023
जिसका चित पावन होता है
नहीं भारी बस्ते ढोता है,
बैक आने पर नहीं रोता है
रातों को भी नहीं सोता है.
वही असल में इंजिनियर होता हैं।
Happy Engineer's Day Hindi Quotes
किताबें खुली हो या बंद हो
पढ़ाई लास्ट नाईट ही होती है
कैसे कहूँ मैं वो यारा
ये इंजीनियरिंग ऐसे ही होती है
हैप्पी इंजीनियर्स डे 2023
मैं जिस मोबाइल को चला रहा हूँ,
उसे किसी इंजीनियर ने ही बनाया है
Happy Engineer's Day Hindi Wishes Images
इंजीनियर वो होते हैं जो कि अपनी कलम और दीमाग से दुनिया का अविष्कार करते हैं, हैप्पी इंजीनियर्स डे।
दुनिया के सभी इंजीनियर्स को हैप्पी इंजीनियर्स डे, हम आपके महान आइडिया और नई खोजों को सलाम करते हैं जिन्होंने हमारी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है
चार साल, 40 विषय, 4 हजार असाइनमेंट, 4 हजार घंटे, एक आम इंसान ऐसा नहीं कर सकता है, ऐसे करने वाले सुपर हीरो को इंजीनियरिंग के छात्र कहते हैं, हैप्पी इंजीनियर्स डे।
Happy Engineer's Day Quotes, Wishes Images in Hindi
हर इंसान इंजिनियर हैं कुछ मकान बनाते हैं कुछ सॉफ्टवेयर बनाते हैं कुछ मशीन बनाते हैं और कुछ सपने बनाते हैं और हम जैसे उनकी कहानियों को स्याही में डुबोकर उन्हें अमर बनाते हैं। हैप्पी इंजीनियर्स डे 2022
सदियों पहले जो लोग अपनी नींद, खाना, हँसी और जीवन के अन्य सुखों का त्याग करते थे,
उन्हें ‘महात्मा’ या फिर ‘संत’ कहा जाता था, लेकिन अब उन्हें Engineers कहा जाता है।
