Happy Dhanteras 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: दिवाली की शुरुआत धनतेरस के साथ हो जाती है। दिवाली का पांच दिन का ये उत्सव धनतेरस के त्योहार के साथ ही शुरू हो जाता है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वन्तरि के साथ साथ मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन यमराज की भी पूजा की जाती है। बता दें कि समुद्र-मंथन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन को धनतेरस के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के मौके पर लोग सोने-चांदी से लेकर बर्तनों तक की खरीद करते हैं। धनतेरस पर बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना-चांदी और बर्तन खरीदने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इन सभी चीजों में मां लक्ष्मी का वास होता है। धनतेरस के दिन इन सभी चीजों की खरीदारी करने से घर में सुख शांति आती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती है। इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को मैसेज के जरिए बधाईयां भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें धनतेरस कोट्स, स्टेट्स, शायरी, विशेज फोटोज।
मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की रहे आप पर कृपा अपार
दिन रात बढ़े आपका कारोबार
मिले आपको सबका भरपूर प्यार
धन-संपदा की आप पर सदा हो बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Dhanteras 2023 Wishes
धनतेरस का है शुभ दिन आया
सबके लिए है खुशियां लाया
लक्ष्मी-गणेश के आशीर्वाद से
रहेगी आपके परिवार पर सुखों की छाया
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
धन धान्य से भरा रहे ये धनतेरस
भगवान धन्वंतरि हैं इस दिन के संचालक
आओ मिल कर करें पूजन उनका
जो हैं सबके जीवन के उद्धारक
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Dhanteras 2023 Wishes
दिलो में खुशियां, घर में सुख का वास हो
हीरे मोती सा आपका ताज हो
थी जिसकी तमन्ना वो वो खुशी आपके पास हो
कुछ ऐसा धनतेरस आपका धनतेरस का त्योहार हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
दीप जले तो रोशन आपका जहान हो
पूरा आपका हर एक अरमान हो
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Dhanteras 2023 Wishes
मां लक्ष्मी की कृपा बरसे, जीवन में खुशियां छलके.
धनवंतरी का वास रहे, सुख समृद्धि बनी रहे.
धनतेरस की शुभकामनाएं
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार, परिवार में बना रहे स्नेह व प्यार
आप पर होती रहे सदा धन की बौछार, ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार
Happy Dhanteras 2023

Happy Dhanteras 2023 Wishes
इस धनतेरस कुछ खास हो, दिलों में खुशियां, घर में सुख का वास हो.
हीरे-मोती से सजा आपका ताज हो, मिट जाएं दूरियां सब आपके पास हो..
Happy Dhanteras 2023
आपके घर में धन की बरसात हो, लक्ष्मी क वास हो
संकटों का नाश हो, शान्ति का वास हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Dhanteras 2023 Wishes
सोने का रथ, चांदी की पालकी बैठकर जिसमें है लक्ष्मी मां है आयी
देने आपके परिवार को धनतेरस की बधाई,
धनतेरस की शुभकामनाएं

Happy Dhanteras 2023 Wishes
धनतेरस का प्यारा त्योहार, जीवन में आपके लाए खुशियां अपार
माता लक्ष्मी विराजे आपके द्वार, सभी मनोकामनाएं हो आपकी स्वीकार
Happy Dhanteras 2023
