Happy Dev Diwali 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: देव दिवाली इस साल सात नवंबर 2022 को पूरे देश में मनाई जा रही है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा में ये त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर काशी पर भव्य लेजर शो का आयोजन किया जाने वाला है। देव दिवाली के मौके पर आप अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को कुछ खास अंदाज में विश कर सकते हैं। आप यहां पर दी हुई विशेज को वॉट्सऐप, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया हैंडल के जरिए भेज सकते हैं।
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार देव दिवाली के दिन ही भगवान विष्णु ने मछली यानी मत्स्य अवतार लिया था। इस अवतार से उन्होंने धरती को जल प्रलय से बचाया था। इसके अलावा दैत्य त्रिपुरासुर पर भगवान शिव के विजय के उत्सव में भी देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने जब त्रिपुरासुर का वध किया तो देवतागण काफी प्रसन्न हुए थे। उन्होंने स्वर्ग में दीपक जलाए थे। इसके बाद सभी काशी नगरी गए और गंगा स्नान कर और द्वीप प्रज्जवलित कर खुशियां मनाई थी।
Dev Diwali 2022 wishes
गंगा आरती, घाटों में शंखनाद
शिव के मंत्रों का उद्धघोष,
कितना अद्धभुत, कितना प्रफुल्लित
करने वाला है ये परिवेश।
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
मुस्कुराते हंसते हुए दीप तुम जलाना
जीवन में नई खुशियां है लाना
दुख दर्द भूलकर सभी को गले लगाना
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
काशी में लग रहा है देवों का मेला,
हर ओर गूंज रहा है शिव शंभु का शोर।
गंगा के घाटों पर जगमगाते हैं दीपक
आइए हम सब मिलकर मनाएं देव दिवाली।
शुभ देव दिवाली 2022
धन की वर्षा हो इतनी की
हर जगह आपका नाम हो
दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो
यही शुभकामना है हमारी
ये देव दीवाली आपके लिये खास हो।
मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना
जीवन में नई खुशियों को लाना
दुःख दर्द अपने भूलकर
सबको गले लगाना
देव दिवाली 2022 की शुभकामनाएं।
हर दम खुशियां हो साथ
कभी दमान न हो खाली
हम सब की तरफ से
देव दिवाली 2022 की शुभकामनाएं।
No matter how dark sadness is, a faint glimmer of hope can save it all. Happy Dev Deepawali 2022.
Wishes of Dev Deepawali! Hope you get blessed with prosperity, happiness and peace.
