लाइफस्टाइल

Happy Birthday Wishes For Love: इन रोमांटिक शायरी, कोट्स से दें अपनी महबूबा को जन्मदिन की बधाई, भेजें ये प्यार भरे संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 1, 2025, 12:36 PM IST

Happy Birthday Wishes For Love: अगर आज आपकी पत्नी का जन्मदिन है और उसे आप शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये रोमांटिक बर्थडे विशेज भेज सकते हैं। यहां देखें बेस्ट बर्थडे विशेज फॉर कपल्स।

Image

Birthday Wishes For Love

Happy Birthday Wishes For Love: जिंदगी में कई मौके ऐसे आते हैं जब अपनी मोहब्बत को स्पेशल फील कराना बेहद जरूरी होता है। इन्हीं खास मौकों में से एक होता है पार्टनर का बर्थडे। बॉयफ्रेंड या पति अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के बर्थडे को खास बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। अपनी वाइफ को स्पेशल फील कराने के लिए पार्टनर सरप्राइज देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि प्यार भरे संदेशों के जरिए भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखें बेस्ट बर्थडे विशेज फॉर वाइफ, लव, गर्लफ्रेंड।

Birthday Wishes For Wife Girlfriend

1. मेरा प्यार तुम, संसार तुम

मेरे चेहरे की मुस्कुराहट तुम

यह डोर सदा मजबूत रहे

हो जीवन का आधार तुम !

हैप्पी बर्थडे डियर वाइफ !

2. मैंने हमेशा तुम्हारे अपने होने का सपना देखा था,

और जब मैं जागा, तो मुझे एहसास हुआ कि

तुम पहले से ही मेरे हो। (Husband के जन्मदिन पर ये मैसेज भेजिए)

मैं तुम्हारा होना बहुत खुश हूं।

जन्मदिन मुबारक हो पत्नी !

3. कुछ लोग प्यार का मतलब

तलाशने के लिए किताबें और

कहानियां पढ़ते हैं!

मेरे लिए सिर्फ तुम्हारी

आंखों में देखना ही काफी अच्छा लगता है!

जन्मदिन मुबारक हो डियर वाइफ !

4. तुम जिस तरह की मां हो उस वजह से मेरे लिए

अच्छा पिता बनना काफी आसान हो गया।

अच्छी पत्नी और अच्छी मां बनने के लिए शुक्रिया।

जन्मदिन मुबारक लव !

5. मेरे लिए तो खास हर दिन तुम्हारा है,

तुम पर अपना सब समर्पित करता हूं,

खुश रहो तुम हमेशा जिंदगी में,

बस यही हर वक्त फरियाद करता हूं।

जन्मदिन की बधाई लव !

6. चेहरा तुम्हारा फ्री हिट जैसा है,

जब भी सामने आता है,

दिल बाउंड्री पार चला जाता है।

हैप्पी बर्थडे डियर !

7. चांद में दाग है, सूरज में आग है,

मेरे साथ तुम हो, ये मेरा भाग्य है।

जन्मदिन मुबारक हो डियर !

8. न दौलत की हसरत, न शोहरत का प्यासा

हर जन्म में तुम मेरी रहो, बस यही है उस खुदा से आश।

मैं तुम्हारा, मेरा हर दिन तुम्हारा

मुबारक हो तुमको जन्मदिन तुम्हारा !

9. मेरी जिंदगी में आने और

उसे रंगीन बनाने के लिए शुक्रिया !

हैप्पी बर्थडे जान !

10. हमारी शादी को कितने साल भी

हो जाएं, लेकिन दो पल होंगे

जब मैं तुम्हारे साथ रहना चाहूंगा

अभी और हमेशा के लिए !

हैप्पी बर्थडे माय लाइफ !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article