लाइफस्टाइल

Bada Mangal 2023 wishes in Hindi: करो कृपा मुझ पर है हनुमान..., दूसरे बड़े मंगल आज पर भेजें ये Wishes, कोट्स और स्टेटस

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 16, 2023, 07:38 AM IST

Happy Bada Mangal 2023 wishes Quotes in Hindi: पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल 16 मई 2023 को है। इस अवसर पर भंडारे और हनुमान जी की पूजा का आयोजन होता है। इस अवसर पर आप बजरंगली के भक्तों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Image

Happy Bada Mangal 2023 wishes Quotes in Hindi

Happy Bada Mangal 2023 wishes, Quotes, Images, Status, Hanuman Ji images in Hindi: पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 09 मई 2023 को था और आज यानी 16 मई को दूसरा बड़ा मंगल है। तीसरा बड़ा मंगल 23 मई, चौथा और आखिरी बड़ा मंगल 30 मई 2023 को है। इस पवित्र अवसर पर एक दूसरे को बधाई और शुभकामना देने का चलन है। इस अवसर पर भंडारे और हनुमान जी की पूजा का आयोजन होता है। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा- ज्येष्ठ माह के 'बड़े मंगल' की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! श्री हनुमान जी से सभी के समृद्ध, शांतिपूर्ण एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है।

मान्यता है बड़ा मंगल पर बजरंगी की पूजा, व्रत और दान करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की पीड़ा से राहत मिलती है। बड़े मंगल के दिन किसी को भी उधार नहीं देना चाहिए। भगवान हनुमान इस रूप की पूजा करने से सारे बजरंगबली सारे दुखों को हर लेते हैं। जानकारों का मानना है कि इस योग में शुभ कार्य, मंत्र जाप, पूजा सिद्ध हो जाती है। इस अवसर पर आप बजरंगली के भक्तों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Happy Bada Mangal wishes Quotes in Hindi

दुश्मन का करते हरदम नाश,

भक्तों को कभी नहीं करते निराश

सब सुख लहै तुम्हारी सरना

तुम रक्षक काहू को डरना

जय जय बजरंगबली

Happy Bada Mangal 2023

भीड़ पड़ी तेरे भक्तों पर बजरंगी,

सुन लो अर्ज अब तो दाता मेरी।

हे महावीर अब तो दर्शन दे दो,

पूरी कर दो तुम कामना मेरी।

Happy Bada Mangal wishes in Hindi

करो कृपा मुझ पर है हनुमान,

जीवन-भर करूं मैं तुम्हे प्रणाम।

जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं,

हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं।

Happy Bada Mangal quotes in Hindi

पहन लाल लंगोटा,

हाथ मैं है सोटा…

दुश्मन का करते है नाश,

भक्तों को नहीं करते निराश…

सब सुख लहै तुम्हारी सरना

तुम रक्षक काहू को डरना

Happy Bada Mangal status in Hindi

जिनको श्रीराम का वरदान है,

गदा धारी जिनकी शान है,

बजरंगी जिनकी पहचान है,

संकट मोचन वो हनुमान है

Hanuman Ji Bada Mangal wishes in Hindi

बजरंग जिनका नाम है।

सत्संग जिनका काम है।

ऐसे हनमंत लाल को मेरा बारम्बार प्रणाम है ।।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article