लाइफस्टाइल

Hair Oiling Tips: बालों में कब लगाना चाहिए तेल? जानें सही तरीका और समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 12:28 AM IST

Hair Oiling Tips: बालों में अगर आप सही तरीके से तेल नहीं लगाते हैं, तो इससे आपके बालों को अच्छी तरह से पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए बालों में हमेशा सही तरीके से तेल लगाएं। इसके अलावा बालों में तेल लगाने का समय भी सुनिश्चित करें। इससे आपके बालों की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं बालों में तेल लगाने का क्या है समय?

Image

बालों में तेल कब लगाएं

KEY HIGHLIGHTS
  • बालों में रात के समय लगाएं तेल
  • स्कैल्प की अच्छे से सफाई के बाद ही लगाएं तेल
  • तेल को हमेशा जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं

Hair Oiling Tips: आधुनिक समय में लोगों के बाल काफी ज्यादा बेजान हो रहे हैं। इसका कारण बढ़ता प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और धूल-मिट्टी हो सकती है। इसके अलावा अगर आप अपने बालों की सही से केयर नहीं करते हैं, तो आपको बालों से जुड़ी कई तरह की परेशानी हो सकती है। इसलिए बालों को स्वस्थ रखने के लिए बालों की केयर बहुत ही जरूरी है। अगर आप अपने बालों की अच्छे से देखभाल चाहते हैं तो बालों में सही समय पर तेल लगाएं। इसके साथ ही गलत तरीके से तेल लगाने से बालों को सही पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में बालों में तेल सही तरीके से लगाएं। आज हम आपको इस लेख में बालों में सही तरीके से तेल लगाना और बालों में तेल कब लगाना चाहिए के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

बालों में तेब कब लगाना चाहिए? - Best time to Apply Oil on Hair

हम में से कई लोगों के मन में इस तरह के सवाल आते हैं कि बालों में तेल कब लगाना चाहिए। कुछ लोगों का मानना है कि गीले बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए, इससे बाल खराब हो जाते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बालों में तेल तब लगाएं, जब आपके बाल अच्छे तरीके से धुले हुए हों। खासतौर पर आपके स्कैल्प में किसी तरह की गंदगी न हों।

हम में से कई लोग बालों को धोने से पहले तेल लगा लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपके बालों को संपूर्ण पोषण नहीं मिलता है। इसलिए जब भी बालों में तेल लगाएं, तो सबसे पहले बालों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद ही बालों में तेल लगाएं। बालों में तेल लगाने के समय की बात है तो आप रात के समय तेल लगाएं। यह बालों में तेल लगाने का सबसे सही समय माना जाता है। वहीं, बालों में तेल लगाकर तुरंत बाल धोने से आपके बालों को तेल का सही पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए कोशिश करें कि रात के समय ही बालों में तेल लगाएं

क्या गीले बालों में तेल लगाना चाहिए?

गीले बालों में तेल लगाने से किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। हालांकि, कुछ लोगों को इससे चिपचिपाहट फील होती है। ऐसे में आपको बालों में हल्के तेल जैसे बादाम का तेल, ऑलिव ऑयल लगाना चाहिए। इससे स्कैल्प में चिपचिपापन महसूस नहीं होता है। साथ ही आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।

बालों में तेल लगाने का सही तरीका - How to Apply Oil on Hair

बालों में तेल लगाने से पहले उसे अच्छी तरह से गर्म कर लें। इससे बालों में तेल अच्छे से अवशोषित होता है। इसके बाद अपने बालों को दो हिस्सों में बांटकर इसे जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। इसके बाद अपने स्कैल्प की करीब 10 मिनट तक मालिश करें। इसके बाद चौड़ी वाली कंघी से अपने बालों की कंघी करें। ऐसा करने से तेल बालों के हर एक कोने तक पहुंचता है। सप्ताह में दो बार इस तरह से तेल लगाने से आपके बालों को सही पोषण मिलता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article