लाइफस्टाइल

Guru Gobind Singh Quotes in Hindi: सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं.., गुरु गोबिंद सिंह जयंती के खास दिन पर पढ़ें उनके अनमोल विचार

Guru Gobind Singh Motivational Quotes: हर साल पौष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती (Guru Gobind Singh Jayanti) मनाई है। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस साल 6 जनवरी को गुरुनानक जयंती (Guru Gobind Singh Jayanti 2025) मनाई जा रही है। इस खास मौके पर आप यहां उनके अनमोल विचार पढ़ सकते हैं।

Image

Guru Gobind Singh Motivational Quotes in Hindi

Guru Govind Singh Quotes in Hindi (गुरु गोविंद सिंह के अनमोल विचार): गुरु गोविंद सिंह (Guru Gobind Singh) सिख धर्म के 10वें गुरु थे। वह गुरु गोविंद सिंह जी ही थे जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोविंद सिंह जी ने वाहे गुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह का नारा दिया था। इसके साथ ही गुरु गोबिंद सिंह ने जीवन जीने के लिए पांच सिद्धांत दिए जो पांच ककार (केश, कड़ा, कृपाण, कंघा और कच्छा) कहलाए। हर साल पौष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती (Guru Gobind Singh Jayanti 2025 date) मनाई है। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। नानकशाही कैलेंडर के अनुसार इस साल आज यानी 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती (Guru Gobind Singh Jayanti) मनाई जा रही है। इस खास मौके पर पढ़ें गुरु गोविंद सिंह जी के अनमोल विचार हिंदी में (Guru Gobind Singh Motivational Quotes):

Guru Gobind Singh Motivational Quotes in hindi ( गुरु गोविंद सिंह के प्रेरक विचार )

- असहायों पर अपनी तलवार चलाने के लिए उतावले मत हो, अन्यथा विधाता तुम्हारा खून बहाएगा।

4

Guru Gobind Singh ke Prerak Vichar

- सबसे महान सुख और स्थायी शांति तब प्राप्त होती है जब कोई अपने भीतर से स्वार्थ को समाप्त कर देता है।

- हर कोई उस सच्चे गुरु की जयजयकार और प्रशंसा करे जो हमें भगवान की भक्ति के खजाने तक ले गया है।

- भगवान के नाम के अलावा कोई मित्र नहीं है, भगवान के विनम्र सेवक इसी का चिंतन करते और इसी को देखते हैं।

6

Guru Gobind Singh Jayanti Quotes

Guru Gobind Singh Quotes in Hindi

- सत्कर्म कर्म के द्वारा, तुम्हे सच्चा गुरु मिलेगा और उसके बाद प्रिय भगवान मिलेंगे, उनकी मधुर इच्छा से, तुम्‍हें उनकी दया का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

- हमेशा अपने दुश्मन से लड़ने से पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें।

3

Guru Gobind Singh Jayanti 2025

- आप अपनी जवानी, जाति और कुल धर्म को लेकर कभी भी घमंडी ना बने उससे हमेशा बचे।

- अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान करें।

Guru Gobind Singh Jayanti Quotes

- छोटे से छोटे काम में भी लापरवाही न बरतें। सभी कार्यों को लगन और मेहनत के साथ करें।

5

Guru Gobind Singh Quotes in Hindi

- मनुष्य अनंत जीवन का एक भाग है इस जीवन का कोई अंत नहीं है। इसे अपने कर्मों से सुंदर बनाएं।

- असहायों पर अपनी तलवार चलाने वाले का खून ईश्वर बहाता है।

- बगैर गुरु के किसी को भगवान का नाम नहीं मिलता।

- जितन संभव हो सके, जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

Guru Gobind Singh ke Anmol vachan

- किसी भी व्यक्ति की चुगली और निंदा करने से बचें और किसी से ईर्ष्या करने के बजाय अपने कर्म पर ध्यान दें।

7

Guru Gobind Singh ke Updesh

- सत्कर्म कर्म के द्वारा सच्चा गुरु प्राप्त होता है और गुरु के मार्गदर्शन से भगवान मिलते हैं।

- अगर आप केवल भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे, तो वर्तमान भी खो देंगे।

- जब आप अपने अन्दर से अहंकार मिटा देंगे, तभी आपको वास्तविक शांति प्राप्त होगी।

गुरु गोविंद सिंह के अनमोल वचन

- मैं उन लोगों को पसंद करता हूं जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं।

9

Guru Gobind Singh Motivational Quotes in Hindi

- ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें।

- इंसान से प्रेम ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है।

- अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को पा सकते हैं। अच्छे कर्म करने वालों की ही ईश्वर मदद करता है।

बता दें कि गुर गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की रक्षा के लिए 14 बार मुगलों की विशाल सेना से युद्ध लड़ा था। वह गुरु गोविंद सिंह जी ही थे जिन्होंने सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया था। गुरु गोविंद सिंह के बताए रास्तों पर चलकर कोई भी इंसान एक आदर्श जीवन जी सकता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article