लाइफस्टाइल

खोपड़ी हो रही है खाली? गंजेपन का है खतरा, तो इस तेल से कीजिए हेड मसाज, हेयर फॉल का मिटेगा नामोनिशान

Grape Seed Oil For Hair Fall: इन दिनों सफेद बाल और बाल झड़ने की समस्या बढ़ती जा रही है। आज हम आपको एक ऐसे जादुई तेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे न सिर्फ बालों का टूटना कम होगा बल्कि इसमें शाइन भी आएगा।

Image

Grape Seed Oil For Hair Fall

Grape Seed Oil For Hair Fall: आजकल युवाओं में कम उम्र में बाल सफेद होने और झड़ने की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं, सर्दियों में तो हेयर प्रॉब्लम और बढ़ जाती है। रूसी और हेयर फॉल की परेशानी बढ़ने लग जाती है। जिससे निजात पाने के लिए कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिसका कोई खास असर बाल पर नजर नहीं आता है। ऐसे में हम आपको यहां पर ग्रेप सीड से हेड मसाज देने के कितने फायदे हैं इसके बारे में बताने वाले हैं।

ग्रेप सीड ऑयल से कैसे करें हेड मसाज (How to do head massage with grape seed oil)

1) सर्द हवाएं बालों से नमी छीन लेती हैं। इससे डेड स्किन सेल्स की परत जमने लगती हैं। ऐसे में आप इससे मालिश करती हैं तो फिर आपके बाल में बल्ड सर्कुलेशन अच्छा होगा। आप 3 से 4 बूंद ग्रेप सीड ऑयल बालों में अप्लाई कर सकती हैं।

2) इस तेल को आप हल्का गुनगुना करके बालों में लगाते हैं तो यह कारगर साबित हो सकता है। इसको हल्का गुनगुना करके लगाने से बाल मुलायम और मजबूत होते हैं। आप इसमें कुछ बूंद नारियल तेल की भी मिलाकर लगा सकते हैं। इससे बाल नैचुरली मॉइश्चराइज होते हैं। इससे बाल सफेद होना भी कम होने लग जाएंगे।

3) से राहत पाने के लिए लोग धूप में ज्यादा देर तक बैठते हैं जिसके कारण बाल डैमेज होने लगते हैं। अगर आप धूप में बैठें तो अपने बालों को ढ़क लीजिए किसी दुपट्टे से। इससे आपके बाल खराब नहीं होंगे। वहीं, आप चावल के पानी में ग्रेप सीड ऑयल की कुछ बूंदों को मिलाकर हेयर वॉश करने से बाल हेल्दी होते हैं। इससे रूसी की परेशानी हल हो जाती है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article