लाइफस्टाइल

Google Doodle: कौन हैं Jerry lawson, गूगल डूडल बनाकर मना रहा जिनका 82वां जन्मदिन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 1, 2022, 10:26 AM IST

Jerry Lawson Google Doodle: गूगल खास मौके पर डूडल बनाता है और उसके हर डूडल का खास महत्व है। गूगल ने आज यानी एक दिसंबर को डूडल बनाया है जिसमें जेरी लॉसन नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं कि कौन हैं जेरी लॉसन।

Image

Google Doodle: कौन हैं Jerry lawson, गूगल डूडल बनाकर मना रहा जिनका 82वां जन्मदिन

Jerry Lawson Google Doodle: गूगल खास मौके पर डूडल बनाता है और उसके हर डूडल का खास महत्व है। कभी कोई खास दिन होता है या किसी खास शख्सियत का जन्मदिन होता है तो गूगल डूडल बनाता है और सेलिब्रेट करता है। गूगल ने आज यानी एक दिसंबर को डूडल बनाया है जिसमें जेरी लॉसन नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं कि कौन हैं जेरी लॉसन जिनका डूडल बनाकर गूगल उनका 82वां जन्मदिन मना रहा है।

Who is Jerry Lawson

जेरी लॉसन विश्व में गेमिंग किंग के नाम से जाने जाते हैं। गेमिंग की दुनिया का जनक कहा जाता है। एक दिसंबर 1940 को ब्रुकलिन न्यूयॉर्क में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने छोटे सी उम्र में ही इलेक्ट्रॉनिक्स जगत में काम करना शुरू कर दिया था। इसी का नतीजा रहा कि वह गेमिंग सीख गए।

बनाया पहला वीडियो गेम

वे अक्सर टीवी रिपेयर करते और इलेक्ट्रॉनिक स्टोर के टुकड़े जुटाकर अपना रेडियो स्टेशन बनाते थे। उन्होंने पहला कॉमर्शियल वीडियो गेम काट्रिज डेवलेप किया था और उसके बाद कई गेम तैयार किए। उन्होंने फेयर चाइल्ड वीडियो गेम सिस्टम बनाया था। वीडियो गेम काट्रिज 1970 के दशक में काफी पॉपुलर था।उन्होंने वीडियोगेम कार्ट्रिज का आविष्कार किया, जिसने सुपर मारियो, कॉन्ट्रा जैसे गेम तैयार किए और ये सभी गेम काफी पॉपुलर हुए।

न्यूयॉर्क के क्वींस कॉलेज और सिटी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद जेरी लॉसन फेयरचाइल्ड से जुड़े और काफी समय तक सलाहकार बने रहे। 'जेरी' लॉसन का 9 अप्रैल, 2011 को 70 वर्ष की आयु में डायबिटीज की बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। आज के आधुनिक दौर में वीडियो गेम उद्योग अरबों का है और इसमें जेरी लॉसन का काफी योगदान है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article