Good Night Wishes For Girlfriend: जब इंसान प्यार में होता है तो पार्टनर की हर छोटी बड़ी चीजों का ख्याल रखता है। उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय भी बिताना चाहता है। लेकिन पूरे दिन एक-दूसरे के साथ रह पाना मुमकिन नहीं हो पाता। ऐसे में लोग मैसेज के जरिए अपने पार्टनर के साथ रहने की कोशिश करते हैं। मैसेज के जरिए आप अपने पार्टनर को साथ होने का एहसास दिलाते रहते हैं। लेकिन कई बार वर्क प्रेशर की वजह से मैसेज करने का समय नहीं मिल पाता है। इस वजह से पार्टनर एक दूसरे को गुड नाइट मैसेज करना नहीं भूलते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर की रात को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो ये गुड नाइट मैसेज भेज सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ रोमांटिक गुड नाइट मैसेज लेकर आए हैं जिसे आप अपने पार्टनर के साथ शेयर कर अपनी मौजूदगी का एहसास करा सकते हैं।
Romantic Good Night Quotes messages for Girlfriend
1. रात क्या हुई रोशनी को भूल गये,
चांद क्या निकला सूरज को भूल गये,
माना कुछ देर हमने आपको MSG नही किया,
तो क्या आप हमे GOOD Night कहना भूल गये।
2. तेरे बिना कैसे गुज़रेंगी ये रातें
तन्हाई का ग़म कैसे सहेंगी ये रातें,
बहुत लम्बी है घड़ियां इंतज़ार की
करवट बदल बदल कर कटेंगी ये रातें।
3. यादों को तेरी हम प्यार करते है,
सात जनम भी तुम पर निसार करते है
फ़ुर्सत मिले तो कुछ लिख भेजना प्रिय
तुम्हारे गुड नाईट MSG का इंतेज़ार करते हैं।
4. मेरी हर धड़कन को आस तेरी होती है,
हर पल मेरी नज़र को तलाश तेरी होती है,
हर रात बड़ा प्यारा एहसास होता है हम को,
मेरा मेसेज आने से लगता है पास तू मेरे होती है।
5. अपना हमसफर बना ले मुझे,
तेरा ही साया हूं अपना ले मुझे,
ये रात का सफर और भी हसीं हो जायेगा
तू आ जा मेरे सपनो में या बुला ले मुझे।
6. सितारों से भरी इस रात में,
जन्नत से भी खूबसूरत ख्वाब आपको आये,
इतनी हसीन हो आने वाली सुबह कि
मांगने से पहले ही आपकी हर मुराद
पूरी हो जाये। गुड नाईट प्रिय।
7. चांद सितारे सब तुम्हारे लिए
सपने मीठे-मीठे तुम्हारे लिए
भूल न जाना तुम हमे इसलिए
शुभ रात्री का पैगाम तुम्हारे लिए।
