Hindi Good Morning SMS: हर सुबह अपने साथ आपके लिए नई सोच, नया जोश और नए रिश्तों को संजोने का मौका लेकर आती है। अपनों को प्यार भरे शब्दों से अगर आप जगाते हैं तो ऐसा करने से रिश्तों में मिठास तो आती ही है बल्कि दिन की शुरुआत भी ऊर्जा से भरपूर होती है। एक छोटा सा गुड मॉर्निंग मैसेज आपके करीबी के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ ही अपनापन भी बढ़ाता है ऐसे में यहां बताया गया है 10 प्यारे और सकारात्मक गुड मॉर्निंग मैसेज जो आप हर सुबह किसी अपने को भेज सकते हैं।
Good Morning Messages | Positive Morning Messages
1- हर सुबह एक नया अवसर है,
खुद को बेहतर बनाने का।
सोचिए अच्छा, कीजिए अच्छा,
फिर देखिए जादू!
शुभ प्रभात!
2- हर सुबह हमें ये बताने आती है कि
हम अभी भी जिंदा हैं और कुछ बेहतर कर सकते हैं।
इसलिए मुस्कराइए और आगे बढ़िए।
गुड मॉर्निंग!
3- रिश्ते वो नहीं जो दुनिया दिखाती है,
रिश्ते वो हैं जो दिल से निभाए जाते हैं।
एक प्यारा सा मैसेज,
आपकी याद दिलाने के लिए।
शुभ प्रभात!
4- हर रात के बाद एक सवेरा आता है,
अंधेरे के बाद उजाला आता है।
जिंदगी में चाहे जैसे भी हालात हों,
हर दिन कुछ नया लाता है।
सुप्रभात!
5- सुबह-सुबह ध्यान लगाइए,
खुद से बात कीजिए।
जब मन शांत होता है,
तभी जीवन सुंदर होता है।
गुड मॉर्निंग!
6- छोटे-छोटे कदम भी
बड़े सपनों को सच कर सकते हैं।
हर सुबह एक नई उम्मीद के साथ उठिए।
शुभ प्रभात
7- आपकी मुस्कान मेरे दिन की शुरुआत है,
आपकी खुशी मेरा आत्मविश्वास है।
ये मैसेज आपको ये बताने के लिए है –
आप खास हैं। गुड मॉर्निंग!
8- जैसे सूरज हर दिन नया उजाला लाता है,
वैसे ही आप भी अपने जीवन में नई ऊर्जा भरें।
प्रकृति से सीखिए – बढ़ते रहिए।
सुप्रभात!
9- दिन की शुरुआत एक मीठे संदेश से हो,
चेहरे पर मुस्कान और दिल में सुकून हो।
यही तो चाहिए एक खूबसूरत सुबह के लिए।
गुड मॉर्निंग!
10- सुबह की किरण आपके चेहरे पर मुस्कान लाए,
हर दिन आपके जीवन में नई उमंग भर जाए।
गुड मॉर्निंग!
