लाइफस्टाइल

Adrak ke Fayde: सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो पिएं अदरक वाली चाय, जाने इसके 6 फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 06:05 AM IST

Masala Chai Benefits: अगर आपको सर्दी के मौसम में गले में खराश हो गई है तो आपके लिए अदरक की चाय पीना लाभदायक हो सकता है। अदक की चाय गला ठीक करने में कारगर मानी जाती है। अगर आप थक-हार कर घर आएं तो इसे पीने से आप फिर से तरोताजा महसूस करेंगे।

Image

अदरक वाली चाय पीने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, जानें

KEY HIGHLIGHTS
  • सरदी के मौसम में अदरक की चाय पीने से कई फायदे होते हैं
  • अदरक गले से जुड़ी समस्या के लिए रामबाण है
  • सर्दी-जुकाम के लिए अदरक की चाय दवा का काम करती है

Masala Chai Benefits: चाय अधिकतर लोगों को पसंद होती है। कुछ लोग इनकी तो सुबह ही चाय से होती है। अदरक वाली चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ-साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। वैसे तो इसे हर मौसम में चाय पी सकते हैं, लेकिन सर्दियों में लोग इसे काफी चाव से पीते हैं। अदरक में आयरन, फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अदरक शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से शरीर गर्म रहने के साथ-साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा होती है।

1-इम्यूनिटी मजबूत करे-

सर्दी के मौसम में अदरक की चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। अदरक में भरपूर मात्रा में विटामिन से मिलता है, जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। साथ ही ये किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोकता है।

2-ब्लड सरकुलेशन ठीक करे-

अदरक में पाए जाने वाले तत्व जैसे क्रोमियम, मैग्नीशियम और जिंक ब्लड के प्रवाह को ठीक करते हैं जो कि हमें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है अदरक वाली चाय पीने से दर्द की समस्या भी आसानी से ठीक हो जाती है

3- वजन को कम करने में मदद करे-

अदरक वाली चाय पीने से वजन कंट्रोल होता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक करती है और कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।

4- सर्दी खांसी में फायदेमंद-

सर्दी के मौसम में यह बिल्कुल आम बात है। सर्दी खांसी की समस्या को दूर करने के लिए अदरक वाली चाय पीना जरूरी है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीबायोटिक गुण सर्दी-खांसी की समस्या दूर करते हैं।

5- दिल के लिए फायदेमंद-

अदरक वाली चाय दिल के लिए फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है।

दर्द और सूजन में फायदेमंद-

सर्दी के मौसम में शरीर में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ जाती है, लेकिन अदरक वाली चाय का सेवन इस समस्या को दूर करता है। क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुरम पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने में असरदार होते हैं।

अगर आप अदरक वाली चाय, काढ़ा और अदरक वाला गर्म पानी पिएंगे, तो आपको काफी राहत मिलेगी। वहीं इसकी चाय सर्दी-खांसी से लेकर कैंसर के लिए भी चमत्कारी है। इसके रोजाना सेवन से कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article