मिडिल ईस्ट में चल रहे मौजूदा युद्ध के कारण एलपीजी और कमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित हुई है। ऐसे में देशभर में लोगों को भी एलपीजी मिलने में काफी समस्या आ रही है। इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए लोग तेजी से इलेक्ट्रिक इंडक्शन पर शिफ्ट हो रहे हैं। मार्केट में कुकिंग के लिए जो गैस उनपर बर्नर लगा होता है, जिसमें फ्लेम के लिए एलपीजी का प्रयोग किया जाता है। दूसरी ओर इंडक्शन में बिजली का उपयोग कर खाना पकाया जाता है। लेकिन इसमें खाना पकाने के लिए लौ या किसी फ्लेम की जरूरत नहीं पड़ती। यह सीधे बर्तन को ही गर्म कर देता है जिससे खाना पकता है। तो अब कंफ्यूजन ये है कि खाना बनाने के लिए गैस या इंडक्शन क्या अच्छा है? यहां से आप इन दोनों के बारे में विस्तार में जान सकते हैं।
गैस स्टोव के फायदे और नुकसान-
1. गैस स्टोव के फायदे- गैस स्टोव में खाना पकाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको बिजली कटौती की चिंता नहीं होती और ना ही बिजली पर निर्भर रहना पड़ता है। भारतीय खाना पकाने जैसे रोटी पकाने या मसाला भुनने के लिए यह सबसे अच्छा होता है। इसमें आप एल्युमिनियम और स्टील से लेकर लोहे या पीतल किसी भी पात्र के बर्तनों में खाना पका सकते हैं। गैस में दो से लेकर चार बर्नर होते हैं। आप अपनी सुविधानुसार बर्नर की संख्या वाले गैस खरीद सकते हैं। इससे खाना पकाने में आसानी होती है और समय भी कम लगता है
2. गैस स्टोव के नुकसान- गैस स्टोव ज्वलनशील होने के कारण नुकसानदेह माने जाते हैं। साथ ही इसके लौ से जलने का खतरा होता है। गैस में खाना पकाते समय आसपास का वातावरण भी गर्म हो जाता है। इस कारण कमरा भी हमेशा गर्म रहता है।
इंडक्शन के फायदे और नुकसान-
1. इंडक्शन के फायदे- ऊर्जा उपयोग के मामले में इंडक्शन सबसे कुशल माने जाते हैं। इसमें तापमान को नियंत्रण करने के लिए ऑप्शन होते हैं। इससे वातावरण बिल्कुल भी गर्म नहीं होता। क्योंकि इंडक्शन बंद होते ही तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच जाता है।जलने आदि का कोई खतरा नहीं होता।
2. इंडक्शन के नुकसान- इंडक्शन में आप हर तरह के बर्तन में खाना नहीं पका सकते हैं। इसमें केवल सपाट सतह पर ही खाना पकाया जा सकता है। इंडक्शन के लिए कुछ बर्तन आते हैं (जैसे इंडक्शन बेस और नॉनस्टील) जोकि महंगे होते हैं। इंडक्शन में रोटी आदि जैसे भारतीय व्यंजन अच्छे से नहीं पकाए जा सकते।
किचन गैस फ्री कैसे बनाएं?
1) इंडक्शन कुकटॉप- गैस फ्री बनाने के लिए इलेक्ट्रिक इंडक्शन किचन के कामों के लिए सबसे पहला और जरूरी अप्लायंस है। इंडक्शन में लगभग सभी तरह का खाना बन जाता है। आप चाहें तो दो इंडक्शन अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं।
2)माइक्रोवेव ओवन- बिजली से चलने वाला ये अप्लायंस भी बड़े काम है। इसमें खाना गर्म करने से लेकर पिज्जा और केक बनाने से जैसे किचन के काम हो जाते हैं।
3) इलेक्ट्रिक राइस कुकर- इनका इस्तेमाल दाल, चावल, खिचड़ी या कई तरह की सब्जी बनाने के लिए किया जा सकता है।
4) इलेक्ट्रिक केटल- इलेक्ट्रिक केटल को भी किचन में शामिल किया जा सकता है। इससे पानी उबालने, चाय बनाने या अंडा उबालने जैसे काम किए जा सकते हैं।
क्या गैस फ्री किचन का फॉमुला करेगा काम?
गैस फ्री किचन बनाने का फॉमुला एक हद तक काफी ज्यादा मददगार शाबित होने वाला है। अगर गैस मिलने में परेशानी हो तो आप बिजली का उपयोग कर खाना बना सकते हैं, इससे आपको परेशानी नहीं होगी।
