लाइफस्टाइल

Ganga Dussehra 2025 Rangoli Design: मां गंगा के आशीर्वाद से जगमग होगा आंगन, बस गंगा दशहरा पर बनाएं ऐसी सिंपल, लेटेस्ट रंगोली डिजाइन

Ganga Dussehra 2025 Rangoli Designs: Easy Rangoli Design with flowers and leaves For Home, Short, Haldi, Kumkum Rangoli Ideas for Dussehra Festival: गंगा दशहरा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन पर मां गंगा का पूजन होता है और स्नान का खास महत्व होता है। पूजा के साथ घर की साज सज्जा का भी महत्व है, ऐसे में यहां देखें गंगा दशहरा की खास रंगोली डिजाइन, लेटेस्ट, सिंपल, ईजी, नई रंगोली 2025।

Image

गंगा दशहरा रंगोली डिजाइन

Ganga Dussehra 2025 Rangoli Design: गंगा दशहरा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी (10वें दिन) को मनाया जाता है। इस सिद्ध दिन को माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण (अवतरित होने) के रूप में मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 5 जून की तिथि को मनाया जा रहा है। नदी का पूजन तो स्नान करने के साथ साथ इस दिन पर घर की साज सज्जा का भी महत्व है। और हिंदू त्योहार बिना आंगन में रंगोली बनाएं पूरे नहीं होते हैं। ऐसे में यहां देखें गंगा दशहरा स्पेशल रंगोली की लेटेस्ट, सिंपल, ईजी डिजाइन्स।जिन्हें बिगिनर्स भी आसानी से बना सकते हैं, और ये आपके आंगन में चार चांद भी लगा देंगे।

Ganga Dussehra 2025 Latest Rangoli Design Photo

Lotus Rangoli Design

Lotus Rangoli Design

गंगा दशहरा पर मां गंगा का पूजन आप कमल फूल तो दीप वाली इस खूबसूरत रंगोली के साथ कर सकते हैं। ऐसी रंगोली का डिजाइन हर त्योहार पर अच्छा लगता है। ये रंगोली डिजाइन आसानी से चम्मच की मदद से बनाया जा सकता है।

Ganga Dussehra Rangoli

Ganga Dussehra Rangoli

मां लक्ष्मी के हाथ वाली इस प्यारी सी रंगोली को भी गंगा दशहरा के दिन पर बनाया जा सकता है। आप सिक्कों की जगह नीला रंग भर पानी बना सकते हैं। कमल फूल पर गिरता पानी और मां गंगा का आशीर्वाद बहुत ही सुंदर दृश्य क्रिएट करेगा।

Rangoli Design Photo

Rangoli Design Photo

गंगा दशहरा के दिन पर एकदम ही न्यू और सबसे यूनिक लुक वाली रंगोली का डिजाइन बनाकर आंगन को खास लुक देना है। तो ये वाली कमल फूल, गाय, माता रानी वाली रंगोली की बॉर्डर स्टाइल बनाना सबसे अच्छा हो सकता है।

Floral Rangoli Design

Floral Rangoli Design

माता रानी के पगलियों वाली ये रंगोली की डिजाइन्स भी कुछ कम नहीं हैं। फ्लोरल डिजाइन के साथ वाली ये पैरों की रंगोली जरूर ही आप दिवाली से लेकर दशहरा तक पर बना सकते हैं।

Ganga Ji Rangoli Design

Ganga Ji Rangoli Design

मां गंगा को समर्पित रंगोली के खूबसूरत डिजाइन में इन दोनों रंगोलियों का नंबर सबसे आगे है। माता रानी के पैरों से लेकर शिव जी के आस पास बहते पानी तो कमल फूल वाली रंगोली की डिजाइन बहुत ही ज्यादा अच्छी है। जरूर ही आपको इस गंगा दशहरा पर अपने आंगन को ऐसी रंगोली बनाकर खास लुक देना ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article