लाइफस्टाइल

Winter Jokes: लड़कियों की नाक बहने से सेल्फी में आई भारी गिरावट.. सर्दी के ये मजेदार जोक्स, जिसे पढ़कर आप हो जाएंगे लोटपोट

Funny Winter Jokes In Hindi: सर्दियों का मौसम नजदीक आ रहा है। इस मौसम में नहाने को लेकर खूब जोक्स बनते हैं। वैसे भी हंसना सेहत के लिए अच्छा होता है। ऐसे में आप अगर फनी विंटर जोक्स ढूंढ रहे हैं तो आपकी तलाश य़हां खत्म होती है। यहां देखिए सर्दी के मजेदार जोक्स हिंदी में।

Image

funny winter jokes in hindi

Funny Winter Jokes In Hindi: कंपकंपाती सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है। इस मौसम से बचने के लिए को हम हों या आप, हर कोई रजाई ओढ़ कर पलंग पर लेटा रहता है और ना नहाने के बहाने ढूंढता रहता है। ठंड में तो नहाने और वॉशरूम जाने तक को लेकर खूब जोक्स बनते हैं। आज हम आपके लिए विंटर स्पेशल जोक्स का ही पिटारा लेकर आए हैं। ये जोक्स आपको हंसाएंगे, गुदगुदाएंगे और याद दिलाएंगे की हंसना कितना जरूरी है।

Hindi Jokes On Winter Seaosn / Jokes On Bathing In Winter / Thand Ki Shayari-

1) दिल के धड़कन रूक सी गई,

सांसे मेरी थम सी गई,

पूछा हमने दिल के डॉक्टर से तो पता चला,

की सर्दी के कारण आपकी यादें दिल में जम सी गई।

2) आखिर अब वो समय नजदीक आ रहा है जब हम

सुबह उठ के जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला करते है की..

आज नहाना चाहिए या नहीं!

3) ज़िन्दगी में एक बात याद रखना,

आँसू पोछने वाले बहुत मिलेंगे,

पर नाक पोछने के लिए कोई नही आता,

सर्दी शुरू हो गयी हैं,

इसलिए अपना ध्यान रखना...

4) सर्दियों में आलू के पराठे हरी चटनी के साथ खाकर

धूप में मगरमच्छ की तरह पड़े रहने में जो सुख है..

उसे ही असली सुख कहा गया है!

5) गलती से पंखे का बटन क्या दब गया…

पूरा परिवार यूँ देखने लग गया जैसे मैं कोई आतंकवादी हूँ ...

6) कल शाम मे एक औरत को ठिठुरता देख

मेरे दोस्त ने अपना कम्बल उसके बदन पर दे दिया।

उसने कम्बल फ़ेकते हुए कहा :-

गरीब नही हूँ शादी में जा रही हूँ।

7) खुदा करें कि तुमको 'जुदाई' ना मिलें,

कभी भी हमको 'तन्हाई' ना मिले,

जूझे 'याद' ना करो तो कुछ ऐसा हो,

कि मौसम हो सर्दी का और तुमको 'रजाई' न मिलें..

8) दो बाते हमेशा याद रखना..

1. मुश्किल से घबराना नहीं!

2. सर्दियो में नहाना नहीं!

9) ठंड में जिनकी शादी हो रही है,

वो बधाई के पात्र हैं...

जिनकी नहीं हो रही है,

वो रजाई के पात्र हैं.!

10) गोलू – आपको ठंड लगती है तो आप क्या करते हो?

मोलू – मैं हीटर के पास बैठ जाता हूं.

गोलू – अगर फिर भी ठंड लगे तो?

मोलू– तो हीटर ऑन कर लेता हूं..!!!

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article