Jokes in hindi Girlfriend Boyfriend Jokes: गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का रिश्ता बेशक ही बहुत मजाकिया तो प्यार भरा होता है। खट्टी मीठी नोक झोंक (Jokes Hindi) वाले इस रिश्ते में अगर आप ठहाकों का तड़का लगाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर को ये मजाकिया बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड वाले जोक्स सुनाना (Gf-Bf jokes in hindi) एकदम जबरदस्त हो सकता है। देखें मस्खरी भरे शानदार जोक्स और चुटकुले (hindi chutkule) जिन्हें आप अपने दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों तक को खूब आनंद ले सकते हैं।
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के चुटकुले, Funny jokes in hindi gf-bf
1. लकड़ी - जानू कहां हो ?
लड़का – कुछ नहीं बस बैठा हूं
लड़की – मेरे घर आजाओ ना आज
लड़का – क्यों ?
लड़की – मेरे घर पे मम्मी पापा नहीं है कुछ बढ़िया सा करेंगे आज
लड़का – ... मुझे नहीं आना पिछली बार ऐसे ही बुला के पूरे घर में पोंछा लगवाया था
2. GF – मुझे गाड़ी चलानी सीखनी है
BF – नहीं आप स्कूटी ही चलाइये
GF – नहीं प्लीज़ मुझे गाड़ी चलानी सिखाओ
BF– अच्छा अगर आपके सामने एक बुड्ढा और एक नौजवान और एक बच्चा आ जाये तो तुम किसको मारोगी?
GF– बुड्ढे को simple
BF– बहन जी आप ब्रेक भी तो मार सकती हैं...
3. GF - मेले बाबू ने थाना थाया क्या?
BF की मम्मी - नहीं बिटिया बाबू ने थाना नहीं अभी तक तो बस 4-5 बार बेलन खाएं हैं..

Hindi Jokes
4. GF - हाय जानू, क्या कर रहे हो?
BF कुछ नहीं बस पैसे जोड़ रहा हूं
GF - ओह बेबी, तुम कितने अच्छे हो, मुझे शॉपिंग करवाने के लिए पैसे जोड़ रहे हो..
BF - अबे नहीं पगली! 100 रुपये का नोट फट गया था, उसे ही टेप से जोड़ रहा हूं..
5. GF - बेबी हम कहां जा रहे हैं?
BF - लॉन्ग ड्राईव पर..
GF - अरे वाह! पर तुमने पहले क्यों नहीं बताया?
BF - अरे पगली मुझे खुद ही अभी पता चला..
GF - अरे ऐसे कैसे?
BF - पगली गाड़ी का 'ब्रेक नहीं लग रहा है'..

Funny Jokes
6. चिंटू- यदि आपकी प्रेमिका खूबसूरत, समझदार, ध्यान रखने वाली, कभी न जलने
वाली और अच्छे व्यंजन बनाने वाली हो तो उसे आप क्या नाम दोगे?
पिंटू - अफवाह
7. BF- भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद इतना मूर्ख क्यों बनाया?
GF - हम दोनों को मिलाने के लिए
BF - वह कैसे?
GF - मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित होकर खींचे चले आए और मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ..

Gf-Bf Jokes in Hindi
8. GF उदास बैठी थी
BF - तबीयत ठीक नहीं है क्या ? डॉक्टर को दिखा लो
GF - दिखाया था डॉक्टर को
BF - क्या बताया उसने ?
GF - बोल रहा था… खून में शॉपिंग की कमी है
थोड़ा मॉल वगैहरा घूम कर आओ, मूड बदलेगा तो ठीक हो जाओगी
BF - बेहोश

Husband Wife Funny Jokes
9. BF- तुम लड़कियां लव मैरिज क्यों करती हो ?
GF- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना कमीना ही मिल जाए
GF- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो?
BF- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की अपनी पाली हुई नागिन ही मिल जाए

Lame Jokes in Hindi
10. BF - तुझमें रब दिखता है, यारा मैं क्या करू?
GF - करना क्या है, माथा टेक के 2000 रूपये दों और आगे बढ़ो..
