Full Hand Mehndi Designs (फूल हैंड मेहंदी डिजाइन): भरे-भरे हाथ तो हर लड़की को पसंद आते हैं। खासतौर से अगर नई-नई शादी हुई हो तब तो मेहंदी एकदम पूरे हाथ में लगी होनी ही अच्छी लगती है। अब चूंकि सावन का महीना आने को है, तो ऐसे में तो लड़कियां पहले से ही अपनी मेहंदी की डिजाइन्स पसंद कर रही हैं। अगर आपको हिना अपने हाथों पर रचाने हैं तो सबसे पहले आपको यहां से मेहंदी के सुंदर और भरे हुए यानी फूल हैंड डिजाइन्स देख सकते हैं। ये डिजाइन्स आपके गोरे-गोरे हाथों में बेहद प्यारे लगेंगे।

flower mehndi designs for front hand
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इस तरह की मेहंदी गोरे हाथों की शोभा बढ़ाती है। हाथों पर फूल वाली मेहंदी लगाना भी काफी आसान है।

bridal peacock mehndi designs
अब सावन में मेहंदी लगे और मोर न हो, ये तो हो नहीं सकता। मोर डिजाइन वाली मेहंदी वैसे भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। आप इस डिजाइन्स को कॉपी कर सकते हैं।

stylish front full hand mehndi designs
सावन के महीने में कुछ नया और यूनिक डिजाइन रचाना है तो आपको इस तरह की मेहंदी लगानी चाहिए। मेहंदी का ये डिजाइन आपके स्टाइलिश लुक को कॉम्प्लिमेंट भी करेगी।

bell full hand mehndi designs pic
बेल डिजाइन की मेहंदी उनके लिए बेस्ट है, जो ज्यादा हाथ भरना नहीं चाहते लेकिन हाथ भरे हुए भी दिखने चाहिए। ये डिजाइन्स बैक हैंड के लिए भी बेस्ट हैं। इन डिजाइन्स को लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

jaal designs full hand mehndi designs
जाल डिजाइन तो काफी समय से महिलाओं का फेवरेट बना हुआ है। अगर आपको भरे-भरे हाथ ही मेहंदी ही चाहिए तो आप इस डिजाइन को जररू ट्राई करें। दोनों हाथों पर जब जाल डिजाइन रचेगा तो लोग भी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
