लाइफस्टाइल

Kerala Tourist Places: मुन्नार से अल्लेप्पी तक, जन्नत से कम नहीं है साउथ के ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन, घूमने का जरूर करें प्लान

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 26, 2023, 06:33 PM IST

आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं। इसके लिए लोग वेकेशन प्लान करते हैं। वेकेशन के लिए लोग अलग अलग जगहों पर जाना पसंद करते हैं। हालांकि कई लोग साउथ के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर वेकेशन मनाना चाहते हैं।

Image

केरल के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Source:istock)

Kerala Tourist Places: आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं। इसके लिए लोग वेकेशन प्लान करते हैं। वेकेशन के लिए लोग अलग अलग जगहों पर जाना पसंद करते हैं। हालांकि कई लोग साउथ के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर वेकेशन मनाना चाहते हैं। अगर आप भी साउथ में वेकेशन मनाने का प्लान कर रहे हैं तो केरल के इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर आप क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। केरल भारत के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां हर साल भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। प्रकृति की गोद में बसे इस राज्य की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। केरल में कई ऐतिहासिक, प्राकृतिक, समुद्र तट और धार्मिक पर्यटन स्थल देखने को मिलते हैं जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। ऐसे में अगर आप साउथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो केरल की इन जगहों पर जरूर जाएं।

केरल में घूमने की जगह - Places to visit in Kerala

मुन्नार

मुन्नार केरल का सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी तरफ खींच लेती है। चाय के बागान और हरे भरे जंगल का वातावरण पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। वहीं आप ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसे एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं।

अल्लेप्पी

अल्लेप्पी केरल के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां आप बैकवॉटर यात्रा का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां हाउस बोट पर रात बिता सकते हैं। ऐसे में अगर आपका केरल घूमने का प्लान है तो अल्लेप्पी जरूर जाएं।

कोच्चि

अरब सागर की रानी के नाम से मशहूर कोच्चि को केरल का प्रमुख व्यावसायिक और औद्योगिक केंद्र कहा जाता है। यह लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। कोच्चि अपने शॉपिंग मार्केट के लिए भी फेमस है। यहां आप ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटी का भी भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।

तिरुवनंतपुरम

त्रिवेंद्रम के नाम से मशहूर तिरुवनंतपुरम केरल की राजधानी है। तिरुवनंतपुरम में मौजूद पद्मनाभस्वामी मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां पर आप बोट राइडिंग, पैराग्लाइडिंग, सर्फिंग और हॉर्स राइडिंग जैसे एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं।

थेक्कड़ी

केरल के इडुक्की जिले में स्थित थेक्कड़ी पेरियर वन्य जीव अभयारण्य की वजह से बेहद प्रसिद्ध है। यहां आपको कई तरह के जीव जंतु देखने को मिल जाएंगे। यह स्थान हाथियों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article