लाइफस्टाइल

Kiss Day: क्यों करते हैं Kiss, कहां से आया चुंबन का चलन, आखिर क्यों होठ से आकर्षित होते हैं मर्द, जानिए प्यार में चूमने की अहमियत

Why kiss is important in love: इंसान के शरीर में जननांगों को छोड़ दिया जाए तो सबसे संवेदनशील अंग होठों को माना जाता है। मानव शरीर का एक्सपोज़्ड हिस्सा होठ ही होते हैं जो कामुकता को जगाते हैं। लिप्स पर सबसे ज्यादा नर्व न्यूरॉन्स होते हैं। होठों का ज़रा सा छुआ जाना भी हमारे शरीर को एक खास तरह की अनुभूति देता है। होठों पर चूमना हमारे दिमाग के एक बड़े हिस्से को सक्रिय कर देता है।

Image

Explained history of kiss, Why do we kiss on the lips, who invented kissing on lips, Why kiss is important in love

History, Importance and Significance of Kiss in Love Relationship: पूरी दुनिया में 13 फरवरी को किस डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी युगल एक दूसरे के होठों को चूम कर अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। चुंबन एक जादुई प्रकिया है जो दिल में उठे ज्वार को शांत करने के साथ ही प्रेम के एहसास को और भी मजबूत बनाती है। यही वो जरिया है, जो आपको अपने साथी के मीठे से स्पर्श का एहसास कराता है। यह चुंबन दो जिस्म को एक जान करता है। चुंबन ना सिर्फ एक भावनात्मक अभिव्यक्ति है बल्कि एक वैज्ञानिक प्रक्रिया भी है। जब आप किस करते हैं तो सांसें रुक रुक कर गहरी आती हैं। दिल जोर से धड़कने लगता है और आंखों की पुतलियों फैल जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किस करने से क्यों आपके शरीर में उत्तेजना पैदा हो जाती है। आइए जानते है चुंबन का पूरा विज्ञान।

होठ चूमने का इतिहास (History of Kissing)

सबसे पहले बता दें कि किसी भी तरह से चूमने का सबसे पुराना उदाहरण करीब तीन हजार साल पहले भारतीय वैदिक संस्कृति में मिलता है। प्राचीन काल में भारत में प्रेम की अभिव्यक्ति के दौरान लोग एक दूसरे को सूंघते थे। सूंघने से गालों को चूमने की शुरुआत हुआ। कई बार गलती से गालों पर चूमने और सूंघने से होठ टकरा जाते। होठों का छुअन कपल्स को और भी ज्यादा रोमांचित और उत्तेजित कर देता था। वैसे अगर बतौर संस्कृति होठों को चूमने की बात करें तो इसी शुरुआत रोम से मानी जाती है। इसी कारण होठ से होठ सटा कर किस करने को फ्रेंच किस भी कहा जाता है।

7

French Kiss

होठ चूमने से क्यों पैदा होती है उत्तेजना

इंसान के शरीर में जननांगों को छोड़ दिया जाए तो सबसे संवेदनशील अंग होठों को माना जाता है। मानव शरीर का एक्सपोज़्ड हिस्सा होठ ही होते हैं जो कामुकता को जगाते हैं। लिप्स पर सबसे ज्यादा नर्व न्यूरॉन्स होते हैं। होठों का ज़रा सा छुआ जाना भी हमारे शरीर को एक खास तरह की अनुभूति देता है। होठों पर चूमना हमारे दिमाग के एक बड़े हिस्से को सक्रिय कर देता है। कई तरह के हैप्पी हार्मोंस तुरंत एक्टिव हो जाते हैं। इसी कारण से होठों पर किस करना पूरे शरीर में उत्तेजना पैदा कर देता है।

9

Why do we kiss on the lips

क्यों किस करते हैं लोग (Why People Kiss)

जब हम छोटे होते हैं तो अकसर प्यार जताने के लिए लोग हमें चूमते हैं। मां-बाप हों या फिर कोई बड़े भाई बहन या फिर कोई रिश्तेदार, कई तरह के लोग हमें चूमते हैं। बचपन से ही हम होठों के स्पर्श को महसूस करते हैं। चुंबन के स्पर्श से निकली उत्तेजना और तरंगें हमारे दिमाग में घर कर जाती हैं। हमें ये पता चल जाता है कि किसी को अपने प्यार का एहसास कराने के लिए होठों का स्पर्श करना होता है। इसीलिए जब हम बड़े होते हैं तो हम भी किसी को चूमकर उसके प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं।

8

Why People kiss

Kiss करने से क्या होता है

जैसा कि हमने शुरुआत में ही बताया था कि किसिंग एक वैज्ञानिक प्रक्रिया भी है। जब दो लोग होठ से होथ सटाकर एक दूसरे को किस करते हैं तो भावनाओं के साथ ही कई चीजों का आदान प्रदान होता है। वैज्ञानिक बताते हैं कि 10 सेकंड की किस में 8 करोड़ बैक्टीरिया हम एक दूसरे से शेयर करते हैं। लिप टू लिप किस करने पर औसत 9 मिलीग्राम पानी, .7 मिलीग्राम प्रोटीन, .18 मिलीग्राम ऑर्गैनिक कम्पाउंड्स, .71 मिलीग्राम अलग अलग तरह के फैट्स और .45 मिलीग्राम सोडियम क्लोराइड एक दूसरे के मुंह में जाते हैं। किस करने में 30 तरह की मांसपेशियां इस्तेमाल होती हैं। इसी कारण से किसिंग से शरीर में कैलोरी बर्न होती है। 1 मिनट तक आप अगर किस करते हैं तो शरीर में 26 कैलaरी तक की ऊर्जा खर्च होती है।

रोमांस में होठों को क्यों चूमते हैं कपल्स (Why kiss is important in love)

हन रोमांस के दौरान एक-दूसरे के शरीर से संबंध स्थापित करते हैं। शारीरिक संबंध दो लोगों को एक साथ रखता और संबंधों को मजबूत करता है। सिर्फ इतना ही नहीं दो लोगों का पास आना इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि इससे हमारे शरीर के विभिन्न हॉर्मोन और न्यूरोट्रांसमीटर एक्टिव हो जाते हैं, जो लंबे वक्त तक संबंध को मजबूत बनाए रखते हैं। किसिंग या चुंबन इस शारीरिक संबंध का एक बड़ा हिस्सा है।

5

Importance of Kiss

होठों से क्यों आकर्षित होते हैं पुरुष (Why Men attracted by Lips)

पुरुष हो या स्त्री, होठों को चूमना दोनों को ही आकर्षित करता है। होठों के प्रति पुरुषों के आकर्षण के कुछ कारण हैं तो वहीं चूमना स्त्रियों के लिए भी एक खास जरिया है अपने पार्टनर को पहचानने का। बात पुरुषों के आकर्षण की करें तो कुछ मानव-शास्त्र वैज्ञानिक मानते हैं कि होठ 'जननांगों की अनुकृति' जैसे हैं। दरअसल होठ काफी हद तक बनावट, आकार, संरचना और रंग महिलाओं के जननांग जैसे होते हैं। इस कारण भी पुरुषों का आकर्षण होठों के प्रति इतना ज्यादा होता है। पुरष होठों पर चुंबन से ये पता लगा लेते हैं कि उनकी महिला साथी रोमांस के लिए तैयार है या नहीं।

होठों पर क्यों किस करती हैं महिलाएं (Why Women Kiss)

बात महिलाओं की करें तो वह होठों पर चुंबन से ये पता कर लेती हैं कि उन्हें सामने वाले के साथ संबंध चलाना है या नहीं। दरअसल जो दो लोग एक दूसरे को किस करते हैं तो मुंह से फेरोमोन्स रिलीज होते हैं। हर इंसान में फेरोमोन्स की अलग गंध होती है। कभी हमें वो गंध पसंद आती है और कभी हम उसी की वजह से आगे से उस शख्स को किस करने से रुक जाते हैं। इसी कारण महिलाएं अपने पुरुष साथी के किस करने के तरीके पर बहुत गौर करती हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article