लाइफस्टाइल

Evening Snacks Recipe for Weight Loss: बर्गर-पिज्जा छोड़ वेट लॉस के लिए जान्हवी कपूर खाती हैं ये खास चिला, देख लें पूरी रेसिपी

Evening Snacks Recipe for Weight Loss (वेट लॉस रेसिपी मूंग दाल चिला): वेट लॉस के लिए शाम के स्नैक्स या डिनर में कोई बहुत ही अच्छी डिश खाने का मन है। तो स्वादिष्ट मूंग दाल का चिला बनाना बेस्ट है, जो खुद जान्हवी कपूर को भी पसंद है। देखें टेस्टी मूंग दाल चिला कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी।

Image

Moong Dal Chilla Recipe

Evening Snackecipe for Weight Loss (वेट लॉस रेसिपी मूंग दाल चिला): वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए शाम की भूख एक बड़ी चुनौती हो सकती है। बेशक ही आपको भी शाम के वक्त कुछ बहुत ही अच्छा खाने का मन करता होगा, हालांकि ऐसी क्रेविंग को हेल्दी अंदाज में दूर करने के लिए ये वाली रेसिपी काम की हो सकती है। वेट लॉस के लिए हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स का चुनाव जरूरी है, ताकि कैलोरी कंट्रोल के साथ पोषण भी मिले। ऐसे में आप जान्हवी कपूर की पसंद वाला खास झटपट और आसानी से बनने वाला मूंग दाल का चिला ट्राई कर सकते हैं। देखें मूंग दाल चिला रेसिपी इन हिंदी, ईवनिंग स्नैक्स रेसिपी फॉर वेट लॉस।

Moong Dal Chilla Recipe in Hindi, मूंग दाल चिला रेसिपी

मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखती है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती। यह रेसिपी बनाने में सिर्फ 15-20 मिनट लगते हैं और यह स्वाद में भी बेहतरीन है।

सामग्री

- 1 कप पीली मूंग दाल (भीगी हुई)

- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)

- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

- 1/2 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)

- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

- स्वादानुसार नमक

- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल

- ताजा धनिया पत्ती

मूंग दाल चिला विधि

स्वादिष्ट मूंग दाल का चिला बनाने के लिए आपको सबसे पहले मूंग की दाल को करीब 4-5 घंटों के लिए भिगोकर रख देना है। और फिर उसे अच्छे से ब्लैंड कर लेना है ताकि गाढ़ा घोल बन जाए। फिर उसमें आपको कटा हुआ प्याज, मिर्च, अदरक तो हल्दी, नमक डालना है। और बस इस घोल से एक नॉन स्टिक तवा पर हल्का तेल या घी लगाकर बढ़िया सा चिला सेंक लें। क्रिस्पी चिला आप किसी खास स्टफिंग के साथ भी बना सकते हैं। बस इसे गरमा गर्म चटनी या दही के साथ सर्व करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article